ADVERTISEMENT
होम / देश / पीएम मोदी ने ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के कई क्षेत्रों में बढ़ा सहयोग

पीएम मोदी ने ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के कई क्षेत्रों में बढ़ा सहयोग

BY: Umesh Kumar Sharma • LAST UPDATED : September 7, 2022, 4:08 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

पीएम मोदी ने ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के कई क्षेत्रों में बढ़ा सहयोग

पीएम मोदी ने ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के कई क्षेत्रों में बढ़ा सहयोग

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (PM Modi) : पीएम मोदी ने ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि रूशियन फॉर ईस्ट नीति के साथ भारत के कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है। वर्चुअली संबोधन में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय वाणिज्य दूतावास इस माह व्लादिवोस्तोक में अपनी स्थापना के 30 वर्ष पूरा करेगा।

इस शहर में वाणिज्य दूतावास खोलने वाला भारत पहला देश था। उन्होंने कहा कि आज यह नीति भारत और रूस की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की एक प्रमुख स्तम्भ बन गई है।

मुझे इस फोरम में 2019 में रूबरू हिस्सा लेने का मिला था मौका

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2019 में मुझे इस फोरम में रूबरू हिस्सा लेने का मौका मिला था। उस समय हमने भारत की एक्ट फॉर ईस्ट नीति की घोषणा की थी। जिसके परिणामस्वरूप रूशियन फॉर ईस्ट के साथ विभिन्न क्षेत्रों में भारत का सहयोग काफी बढ़ा है।

भारत आर्कटिक विषयों पर रूस के साथ अपनी भागीदारी को मजबूत करने के लिए है इच्छुक

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आर्कटिक विषयों पर रूस के साथ अपनी भागीदारी को मजबूत करने के लिए प्रयत्नशील है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में भी सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। उर्जा के साथ-साथ, भारत ने फार्मा और डायमंड्स के क्षेत्रों में भी रूशियन फॉर ईस्ट में निवेश किए हैं।

मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि यूक्रेन संघर्ष की शुरूआत से ही हमने डिप्लोमेसी और डॉयलॉग का मार्ग अपनाने पर जोर दिया है। हम इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए सभी शांतिपूर्ण प्रयासों का समर्थन करते है।

आज दुनिया के किसी एक हिस्से की घटनाएं पूरे विश्व पर डालती है अपना प्रभाव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज के समय में दुनिया के किसी एक हिस्से की घटनाएं पूरे विश्व को प्रभावित करती है। यूक्रेन संघर्ष और कोरोना महामारी से ग्लोबल सप्लाई चेन्स पर बड़ा असर पड़ा है। खाद्यान्न, उर्वरक, और ईंधन की कमी विकासशील देशों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय हैं। इसलिए इन सभी से पूरे विश्व को सजग रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़े : तख्तापलट के बाद म्यांमार छोड़कर 30 हजार से ज्यादा लोगों ने मिजोरम में ली शरण

ये भी पढ़े : गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के खिलाफ कई राज्यों में आयकर के छापे

ये भी पढ़े : बिहार में फिर बेखौफ हुए बदमाश, एक कांस्टेबल व दो दोस्तों की हत्या

ये भी पढ़े : मौसम ने फिर ली करवट, कई राज्यों में फिर बारिश का दौर

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

 

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT