होम / PM Modi: 23 अगस्त होगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, जहां चंद्रयान उतरा वह कहलाएगा शिवशक्ति, बेंगलुरु में पीएम मोदी हुए भावुक

PM Modi: 23 अगस्त होगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, जहां चंद्रयान उतरा वह कहलाएगा शिवशक्ति, बेंगलुरु में पीएम मोदी हुए भावुक

Roshan Kumar • LAST UPDATED : August 26, 2023, 9:30 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), PM Modi, बेंगलुरू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू में इसरो प्रमुख एस सोमनाथ से मुलाकात की और चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उन्हें बधाई दी। पीएम ने बेंगलुरु में इसरो मुख्यालय का दौरा किया। पीएम ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो टीम के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चीजे बारीकी से देखी। उन्होंने वैज्ञानिकों को संबोधित भी किया।

  • पीएम हुए भावुक
  • महिला वैज्ञानिकों से मुलाकात की
  • कई घोषनाएं भी की गई

वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ वर्षों में, भारत का अंतरिक्ष उद्योग 8 अरब डॉलर से 16 अरब डॉलर का हो जाएगा। चंद्रयान 3 में महिला वैज्ञानिकों ने निभाई अहम भूमिका। जहां चंद्रयान का लैंडर उतारा था उसे ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा। । पीएम ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को विज्ञान का उपयोग लोगों के कल्याण के लिए करने के लिए प्रेरित करेगा। लोगों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्रतिबद्धता है।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “चंद्रमा की सतह पर वह स्थान जहां चंद्रयान -2 ने अपने पैरों के निशान छोड़े हैं, उसे ‘तिरंगा’ के नाम से जाना जाएगा। यह भारत द्वारा किए गए हर प्रयास के लिए एक प्रेरणा होगी। यह हमें याद दिलाएगा कि कोई भी विफलता अंतिम नहीं है। 23 अगस्त को भारत ने चंद्रमा पर झंडा फहराया, उस दिन को भारत में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में जाना जाएगा।

बार-बार आंख के सामने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरी आंखों के सामने 23 अगस्त का वो दिन वो एक दूसरे बार घूम रहा है। मैं आपसे जल्द से जल्द मिलना चाहता था और आपको सलाम करना चाहता था। इस दौरान पीएम भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं एक अलग स्तर की खुशी महसूस कर रहा हूं… ऐसे अवसर बहुत कम होते हैं… इस बार, मैं बहुत बेचैन था… मैं दक्षिण अफ्रीका में था लेकिन मेरा मन आपके साथ था।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Pakistan: परीक्षा में चल रही थी नकल, दखल देने पर पाकिस्तानी महिला पत्रकार को ही पीटा- Indianews
Ebrahim Raisi Helicopter Crash: ईरान के राष्ट्रपति, विदेश मंत्री को ले जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, जानें अब तक के अपडेट्स- Indianews
Uttar Pradesh: शिक्षक ने छात्र को जड़े कई थप्पड़, कान का पर्दा फटा, सुनने की क्षमता हुई कम- Indianews
Rich List: यूके के पीएम ऋषि सुनक और पत्नी अक्षता मूर्ति किंग चार्ल्स से भी ज्यादा अमीर, इतनी है कुल संपत्ति- Indianews
Viral News: यूपी में बीजेपी उम्मीदवार को 8 बार वोट देने वाले शख्स का वीडियो वायरल, मामला दर्ज- Indianews
Mosquito Killer: मच्छरों से हो गए हैं काफी परेशान, ये सस्ती मशीन करेगी सफाया
Swati Maliwal Case: क्या स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ किसी राजनीतिक साज़िश का हिस्सा हैं, जानें लोगों की राय-Indianews
ADVERTISEMENT