संबंधित खबरें
दलीलें पेश करते-करते जमीन पर गिर गए हाई कोर्ट के वकील, उसके बाद जो हुआ, मामला जान उड़ गए सभी के होश
Muda case: मुडा केस में कर्नाटक लोकायुक्त ने सिद्धारमैया, और उनकी पत्नी सहित अन्य लोगों को दी क्लीन चिट
Delhi CM की रेस में अब ये 4 नाम आगे, लेकिन भाजपा कर सकती है बड़ा खेला, ये है इसकी बड़ी वजह
मशहूर इन्फ्लूएंसर Chatori Rajani के जवान बेटे का निधन, 17 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चला गया 'आंख का तारा'
योगी आदित्यनाथ ने संगम में मल बैक्टीरिया दुष्प्रचार पर किया प्रहार
हैलो, मैं अमित शाह का बेटा बोल रहा हूं, मंत्री पद दिलाने के नाम पर भाजपा विधायकों से किसने मांगे करोड़ों? पूरा मामला जान पुलिस का ठनका माथा
PM Modi Bhopal Visit
India News (इंडिया न्यूज़), PM Modi Bhopal Visit: मध्यप्रदेश में जन आशिर्वाद यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मध्यप्रदेश का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारी जानसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी उसी पुराने ढर्रे और पुरानी मानसिकता पर चल रही है। पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष कसते हुए कहा कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए इनके नेताओं के लिए गरीब का जीवन माएने नहीं रखता है, कांग्रेस के लिए गरीब किसान का खेत फोटो सेशन का मैदान है। इन्होंने अतीत में भी यही काम किया और आज भी यह कर रहे हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के भोपल के जंबूरी मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ को संबोधित किया। पीएम मोदी मध्यप्रदेश से राजस्थान के जयपुर के लिए रवाना होंगे।
संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का महिमामंडन करने में लगी है। कांग्रेस भारत में भ्रष्ट तंत्र को पोषित करने में लगी हुई है। कांग्रेस जंग लगे लोहे की तरह है, जो बारिश में रखने पर सड़ जाता है। अब कांग्रेस में न तो राष्ट्रहित को देखने की क्षमता है और न ही समझने की। उन्होंने आगे कहा कि ये (कांग्रेस) वही लोग हैं जिन्होंने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने से रोकने की पूरी कोशिश की थी। ये वही लोग हैं जिन्होंने बार-बार उन्हें अपमानित करने की कोशिश की है।’ ये वही लोग हैं जिन्होंने देश की सेनाओं की अग्रिम पंक्ति में बेटियों का प्रवेश बंद कर दिया था।
पीएम ने इस दौरान विपक्षी गठबंधन पर सनातन धर्म को लेकर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि भोपाल कांग्रेस और उसका घमंडिया गठबंधन हमारी विरातस और सनातन को समाप्त करना चाहता है। ऐसे दलों से मध्य प्रदेश को बहुत सावधान रहना होगा। कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, अब दिवालिया हुई और अब कांग्रेस ने अपना ठेका दूसरों को दे दिया है। कांग्रेस का ठेका अब कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है। कांग्रेस जमीन पर भी खोखली हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी अब उसके नेताओं द्वारा नहीं चलाई जा रही है। अब वह नारों से लेकर नीतियों तक सब कुछ आउटसोर्स कर रही है और यह ठेका कुछ शहरी नक्सलियों के पास है।”
पीएम मोदी ने इस दौरान मध्यप्रदेश में कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुनीति, कुशासन और करोड़ों का भष्टाचार। आजादी के बाद मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा लेकिन कांग्रेस ने साधन-संपन्न मध्य प्रदेश को बिमारू बना दिया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आने वाले चुनाव बहुत अहम हैं…इतने महत्वपूर्ण समय में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा।
Also Read:
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.