प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि अभी के कुछ घंटो बाद वह जापान के पूर्व पीएम पीएम शिंजो आबे की बुडकान में होने वाली अंतिम यात्रा में शामिल होने जा रहे है। अंतिम यात्रा में शामिल होने के बाद पीएम टोक्यो के अकासाका पैलेस भी जाएंगे।

कब होगा शिंजो का अंतिम संस्कार?

जापानी सरकार के अनुसार शिंजो आबे का अंतिम सरकार 27 सितंबर को राजधानी टोक्यो के किटानोमारू नेशनल गार्डन में निप्पॉन बुडोकन में होगा।  विदेश सचिव ने बताया कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी जिसमें दोनों पक्षों से संबंधित लोग मौजूद होंगे

क्वात्रा ने बताया कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिये 20 शासनाध्यक्षों सहित 100 देशों के प्रतिनिधि मौजूद होंगे।

कब और क्यों हुई थी आबे की हत्या?

शिंजो आबे की 8 जुलाई को जापान के नारा शहर में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए अपने लिए वोट मांग रहे थे वहां उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली लगने के तुरंत बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। लेकिन दुख के साथ बताना पड़ रहा है की उनको बचाया नहीं जा सका।

शिंजो आबे की हत्या करने वाला मीडिया के कपड़े पहनकर कॉन्फ्रेंस में पहुंचा था लेकिन उसके गोली चलाते ही सुरक्षाकर्मियों ने उसको पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ेHealth Tips: आक का फूल झुर्रियों से लेकर दर्द तक का कर सकता है इलाज, जाने कैसे