PM Kisan 21st Installment Released: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त किसानों के खातों में जमा हो गई है. तमिलनाडु के कोयंबटूर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त के रूप में 9 करोड़ किसानों के खातों में 2,000-2,000 रुपये ट्रांसफर किए. कोयंबटूर में पीएम मोदी ने कहा, “काश मुझे बचपन में किसी ने तमिल सिखाई होती. पांडियन जी बहुत अच्छा बोल रहे थे. मुझे यह समझ में आया कि वह जल्लीकट्टू की बात कर रहे थे. मैंने कहा है कि उनका भाषण मुझे अंग्रेजी या हिंदी में अनुवाद करके दें. मैं उसे पढ़ना चाहता हूं”.
देश के करोड़ों किसानों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 19 नवंबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी. तमिलनाडु के कोयंबटूर से पीएम ने DBT प्रणाली के जरिए करीब 18,000 करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए.सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 9 करोड़ से अधिक किसानों को इस किस्त का लाभ मिला है.
नहीं आयी रकम तो यहां करें संपर्क
अगर कोई किसान लाभार्थी सूची में शामिल होने के बावजूद अपने खाते में 21वीं किस्त की राशि नहीं पाता है, तो वह सहायता के लिए pmkisan-ict@gov.in पर मेल कर सकता है.
इसके अलावा, किसान PM-KISAN हेल्पलाइन नंबर
155261, 1800-115-526 (टोल-फ्री) या
011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं.
इन माध्यमों से योजना से जुड़ी जानकारी और समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जाता है.
तमिलनाडु में पहुंची बिहार की हवा: पीएम मोदी
ऐसे चेक करें लेटेस्ट लिस्ट
- सबसे पहले पीएम किसान के पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं.
- यहां Beneficiary List पर क्लिक करें.
- अब अपने राज्य, जिला, उप जिला और गांव का नाम चुनें.
- पूरे गांव में कितने लाभार्थी हैं, उन सभी के नामों की लिस्ट खुल जाएगी.
- आप चेक कर सकते हैं कि इसमें आपका नाम है या नहीं.
कब आई पहली किस्त?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त फरवरी में किसानों के खातों में जारी की गई थी. पीएम किसान किस्त का लाभ 31,621,743 किसानों को मिला.दूसरी किस्त के लिए किसानों को ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ा और उन्हें मई 2019 में यह मिल गई. हालाँकि, इस बार किसानों की संख्या दोगुनी हो गई। 60,034,872 किसानों को इस योजना का लाभ मिला.
| किस्त | किसान | तारीख |
| पहली किस्त | 3,16,21,743 | 1 फरवरी, 2019 |
| दूसरी किस्त | 6,00,34,872 | 2 मई, 2019 |
| तीसरी किस्त | 7,66,01,029 | 1 नवंबर, 2019 |
| चौथी किस्त | 8,20,91,667 | 4 अप्रैल, 2020 |
| पांचवीं किस्त | 9,26,93,999 | 25 जून, 2020 |
| छठी किस्त | 9,72,27,546 | 9 अगस्त, 2020 |
| सातवीं किस्त | 9,84,76,200 | 25 दिसंबर, 2020 |
| आठवीं किस्त | 9,99,17,958 | 14 मई, 2021 |
| नौंवीं किस्त | 10,34,47,290 | 10 अगस्त, 2021 |
| दसवीं किस्त | 10,41,68,513 | 1 जनवरी, 2022 |
| 11वीं किस्त | 10,48,45,164 | 1 जून, 2022 |
11वीं किस्त के बाद किसानों की संख्या में कमी
पीएम किसान सम्मान निधि की पहली 11 किस्तें जारी करने के बाद वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चलाई गई। इसमें से बहुत से अपात्र नामों को लिस्ट से हटा दिया गया।
| किस्त | किसान | तारीख |
| 12वीं किस्त | 8,57,40,741 | 17 अक्टूबर, 2022 |
| 13वीं किस्त | 8,12,38,919 | 27 फरवरी, 2023 |
| 14वीं किस्त | 8,56,79,091 | 27 जुलाई, 2023 |
| 15वीं किस्त | 8,12,16,697 | 15 नवंबर, 2023 |
| 16वीं किस्त | 9,04,44,694 | 28 फरवरी, 2024 |
| 17वीं किस्त | 9,38,01,580 | 18 जून, 2024 |
| 18वीं किस्त | 9,59,28,628 | 05 अक्टूबर, 2024 |
| 19वीं किस्त | 10,06,85,615 | 24 फरवरी, 2025 |
| 20वीं किस्त | 9,71,41,402 | 02 अगस्त, 2025 |