Live
Search
Home > देश > साउथ ब्लॉक में हुई आखिरी कैबिनेट मीटिंग, ‘युगे युगीन भारत’ के नाम से बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय! जानिए क्या है खास?

साउथ ब्लॉक में हुई आखिरी कैबिनेट मीटिंग, ‘युगे युगीन भारत’ के नाम से बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय! जानिए क्या है खास?

साउथ ब्लॉक में हुई आखिरी कैबिनेट मीटिंग! अब 'सेवा तीर्थ' से चलेगा देश, साथ ही महाराष्ट्र और यूपी के लिए खुले खजाने. जानिए मोदी सरकार के इन बड़े फैसलों के पीछे का सच.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-02-14 13:34:58

Mobile Ads 1x1

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अश्विनी वैष्णव ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए देश के भविष्य, नए बजट की बारीकियों और ऐतिहासिक प्रशासनिक बदलावों का खाका पेश किया. जहाँ एक ओर पीयूष गोयल ने बजट को ‘विकसित भारत’ की बुनियाद बताया, वहीं अश्विनी वैष्णव ने गुलामी के प्रतीकों को पीछे छोड़ते हुए ‘सेवा तीर्थ’ के नए युग की शुरुआत की घोषणा की.

1. शहीदों को नमन और कर्तव्य का संदेश

पीयूष गोयल ने अपनी बात की शुरुआत पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ‘सेवा तीर्थ’ उद्घाटन का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम ने स्पष्ट संदेश दिया है हर नागरिक को ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना के साथ अपना कर्तव्य निभाना है.

2. बजट 2026

गोयल ने बजट को आर्थिक गति देने वाला बताया. उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि देशवासियों के सपनों को पूरा करने का माध्यम है. डेटा सेंटर्स और लॉजिस्टिक हब के नवी मुंबई में आने से महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को सीधा फायदा मिलेगा. गोयल ने यूपीए सरकार की तुलना करते हुए कहा कि जहाँ पहले रेलवे के लिए मात्र 1,000 करोड़ का प्रावधान होता था, उसे बढ़ाकर अब 20,000 करोड़ कर दिया गया है. बच्चों के स्किल डेवलपमेंट के लिए 5,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. 38 देशों के साथ हुए समझौतों से भारत को ग्लोबल ट्रेड में 70% तक की पहुंच मिली है. इससे कपास किसानों और टेक्सटाइल सेक्टर को जबरदस्त लाभ होगा.

3. अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक ऐतिहासिक बदलाव की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि साउथ ब्लॉक स्थित पीएमओ (PMO), जो ब्रिटिश काल की गुलामी का प्रतीक था, वहां कैबिनेट की आखिरी बैठक संपन्न हो चुकी है. अब भविष्य की सभी कैबिनेट बैठकें ‘सेवा तीर्थ’ में होंगी. यह गुलामी की मानसिकता से निकलकर विकसित भारत की ओर एक बड़ा कदम है. नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को अब ‘युगे युगीन भारत’ नाम के राष्ट्रीय संग्रहालय में बदला जाएगा. कल की कैबिनेट बैठक में 1.60 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली. इसमें महाराष्ट्र के लिए कसारा-मनमाड के बीच 316 किमी लंबी तीसरी और चौथी रेल लाइन (लागत 10,154 करोड़) शामिल है.

4. किसानों और मजदूरों की सुरक्षा

सरकार ने स्पष्ट किया कि ट्रेड एग्रीमेंट करते समय भारतीय किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है. महाराष्ट्र के मसालों, फल और सब्जियों के लिए अब दुनिया के बाजार (यूरोप, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड) जीरो ड्यूटी पर खुल गए हैं.

5. विपक्ष पर प्रहार

पीयूष गोयल ने विपक्षी नेताओं, विशेषकर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज विकास के सुझाव देने के बजाय केवल भ्रम फैला रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता तथ्यों से दूर हैं और टेक्सटाइल जैसे बढ़ते सेक्टर पर गलत बयानबाजी कर रहे हैं.

कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले 

  • दिल्ली से अंबाला तीसरी और चौथी रेल लाइन को भी मंजूरी मिली 5983 करोड़ की लागत 194 किमी लंबी होगी, यह प्रोजेक्ट 4 साल में पूरा होगा.
  • बेल्लारी से होस्पेट तीसरी और चौथी रेल लाइन को भी मंजूरी मिली, 65 किमी लंबी  होगी यह  रेल लाइन 2372 करोड़ की लागत आयेगी। यह प्रोजेक्ट 4 साल में पूरा होगा
  • असम के गौहपुर से नुमालगढ़ तक 33.77 किमी लंबी यह टनल बनेगी जो ब्रह्मपुत्र  नदी के नीचे  से जाएगी अंडर वाटर टनल होगी यह ऊपर हाइवे जाएगा नीचे से टनल निकलेगी, आधा सेक्शन हाइवे का होगा आधा सेक्शन रेल का होगा. 18662 करोड़ की लागत आयेगी 34 किमी लंबी यह टनल होगी.
  • गुड़बेलौर से महबूबनगर हाईवे को भी मंजूरी मिली। 4584 करोड़ की लागत आयेगी 108 किमी लंबा हाइवे बनेगा ढाई साल में बनकर तैयार होगा.
  • नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन को  मिली मंजूरी बॉटनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर 142 के बीच होगी यह  रेल लाइन 11.6 किमी लंबी 2254 करोड़ की लागत आयेगी 4 साल में बनकर तैयार होगा.
  • धोती से त्र्यंबक हाईवे को भी मिली मंजूरी 3320 करोड़ की लागत आयेगी 154 किमी लंबा हाइवे होगा.

MORE NEWS