संबंधित खबरें
महाकुंभ भगदड़ का खौफ, 25% श्रद्धालुओं ने कैंसिल की जाने की प्लानिंग, इन लोगों को चुकानी पड़ेगी कीमत
बजट पर कांग्रेस की मुहावरेबाजी, Rahul Gandhi ने कहा- 'गोली के जख्म पर Band-Aid', तो खरगे ने भी छेड़ा राग…
बजट छोड़िए सदन में लग गई Akhilesh Yadav को गंदी डांट, ओम बिरला ने सिखाई 'मर्यादा', सामने आया शॉकिंग वीडियो
कल्याण बनर्जी और जगदंबिका पाल के बीच तीखी तकरार,वक्फ की JPC बैठक में क्यों मचा बवाल?
दिल्ली चुनाव से पहले हो गया बड़ा खेला, AAP को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक, कैसे मुंह दिखाएंगे केजरीवाल?
Mahakumbh Stampede Video: दिल दहला देगा महाकुंभ में हुई भगदड़ का नया वीडियो, देखें कैसे गई 30 जाने?
INS Vikrant:
भारत के लिए आज बहुत खुशी की बात है कारण है भारतीय नौसेना को आज उसका दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर मिल गया है। बड़ी बात ये है कि ये एयरक्राफ्ट कैरियर पूरी तरह स्वदेशी है। बता दें इस एयरक्राफ्ट कैरियर का नाम है आईएनएस “विक्रांत (INS Vikrant)” जिसे आज पीएम मोदी ने केरल के कोच्चि में देश को समर्पित कर दिया है। कोचीन शिपयार्ड पर तैयार किए गए इस विमान वाहक पोत के निर्माण में 20,000 करोड़ रुपये की लागत आई है। खास बात ये है कि इस पोत के आधिकारिक तौर पर शामिल होने से नौसेना की ताकत दोगुनी हो जाएगी।
बता दें कारगिल के बाद 1999 में भारत ने तय किया की हमें देस की सुरक्षा के लिए एक एयर क्राफ्ट कैरियर बनाना चाहिए। लेकिन इसे बनाने की चुनौती 2002 में ली गई इसके बाद अटल की कैबिनेट ने इसे बनाने की मंजूरी दे दी और ये बनना शुरू भी हो गया। तब भारत इसे बनाने के कुछ सामान रूस से लेता था। लेकिन बात तब बिगड गई जब रूस ने भारत को 2005 में उन कुछ सामानों में से एक सामान देने से माना कर दिया। दरअसल रूस ने जिस सामान को भारत को देने से मना किया था उसका नाम है वर्शिप ग्रेड स्टिल।
https://youtu.be/MVBWJ6jKx4Q
रूस के द्वारा वर्शिप ग्रेड स्टिल ना देने के कारण इस काम को दो साल तक रोक दिया गया। लेकिन कहते हैं न जो होता है अच्छे के लिए ही होता है। दो साल तक काम रूकने के बाद DRDO और स्टिल अथॉरिटी ने इस आपदा को औसर में बदला और भारत ने खुद से ही वर्शिप ग्रेड स्टिल डेवलप कर लिया। एक बार फिर इस के काम की शुरूआत कर दि गई 2009 को इसकी कील रखी गई और 2012 तक इसका ढ़ाचां तैयार कर लिया गया। खास बात ये है कि 2013 तक इसे लांच भी कर दिया गया। साथ ही साथ 2020 में इसे बेसिन ट्रायल में उतारा गया और इसके बाद आज इसे पीएम मोदी के द्वारा भारतीय नौसेना को सौप दिया गया। खबरों के मुताबीक इसे पूरी तरीके से ऑपरेट 2023 तक किया जाएगा।
गौरतलब है 31 जनवरी 1997 में INS विक्रांत को नेवी से रिटायर कर दिया गया था। अब तकरीबन 25 साल बाद जब INS विक्रांत का पुनर्जन्म हो रहा है। ऐसे में पूरे देश के लिए ये गर्व की बात है। बता दें 1971 की जंग में INS विक्रांत ने अपने सीहॉक लड़ाकू विमानों से बांग्लादेश के चिटगांव, कॉक्स बाजार और खुलना में दुश्मनों के ठिकानों को तबाह कर दिया था। ऐसे में हमारे नौ सेना को एक ऐसा नयाब तौफा मिला है जो ना सिर्फ नौ सेना के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
ये भी पढ़े – कच्चे तेल के भाव में गिरावट के बीच पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.