ADVERTISEMENT
होम / देश / PM modi: बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी, कहा- हर संकट से लड़ने की प्रेरणा देता है 'तिरंगा'

PM modi: बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी, कहा- हर संकट से लड़ने की प्रेरणा देता है 'तिरंगा'

BY: Ritesh kumar Bajpeyee • LAST UPDATED : August 26, 2023, 2:13 pm IST
ADVERTISEMENT
PM modi: बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी, कहा- हर संकट से लड़ने की प्रेरणा देता है 'तिरंगा'

PM Modi

India news( इंडिया न्यूज़),PM modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बेंग्लोर से दिल्ली पहुंचे। पीएम के दिल्ली पहुंचे पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दैरान प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इसरो पहुंचा तो चंद्रयान द्वारा जो तस्वीरें ली गई थी, उन्हें पहली बार रिलीज करने का सौभाग्य मिला।

चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट को शिव शक्ति नाम क्यों दिया गया?

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा चांद पर जहां चंद्रयान-3 लैंड किया गया उस प्वाइंट का नाम शिवशक्ति दिया गया है। उन्होंने कहा आज जब भगवान शिव की बात होती है तो शुभम होता है। और शक्ति की बात होती है तो देश की नारी शक्ति की बात होती है। जब शिव की बात होती है तो हिमायल याद आता है। और शक्ति की बात होती है तो कन्याकुमारी याद आता है। हमालय से कन्याकुमारी तक इस भावना को उस प्वाइंट में प्रतिबिंबित करने के लिए इसका नाम शिवशक्ति तय किया गया है।

चंद्रयान-2 के प्वाइंट का नाम रखा गया है- तिरंगा’

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मैंने चंद्रयान-2 के प्वाइंट का भी नामकरण किया। अब उसका नाम तिरंगा होगा। पीएम ने आगे कहा तिरंगा सभी संकटों से लड़ने का ताकत देता है। ब्रिक्स समिट का ज्रिक करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा मैने ब्रिक्स में देखा है कि शायद ही दुनिया का कोई व्यक्ति हो, जो चंद्रयान की बात न की हो, बधाई न दी हो। जो बधाईयां हमें वहां मिली हैं, वे आते ही हमने सभी वैज्ञानिकों के सामने सुपुर्द कर दिया।

ग्रीस जाने का सौभाग्य मिला

प्रधानमंत्री ने अपनी ग्रीस यात्रा का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि 40 साल तक कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री ग्रीस की यात्रा नहीं किया था। लेकिन मुझे वाहा जाने का सौभाग्य मिला। ग्रीस भारत के लिए यूरोप का प्रवेश द्वार बनेगा। आने वाले दिनों में दोनों देशों की की दोस्ती और मजबूत होगी।

धरती माता चंदा मामा के साथ रक्षा बंधन मनाएगी

पीएम ने कहा 23 अगस्त को अब देश नेशनल स्पेस डे मनाया जाएगा। उन्होंने कहा घरती को मां कहा जाता है और चंद्रमा को मामा। मतलब घरती माता, चंदा मामा की बहन है। इसबार धरती माता चंदा मामा के साथ राखी का त्योहार मना रही है। पीएम ने दिल्ली वासियों से जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान आने वाली असुविधाओं को लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा जी20 एक बड़ा अवसर है।

पीएम मोदी ने देश को किया गौरवान्वित

वहीं इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता पर देश में उत्साह का महौल है। पीएम के नेतृत्व में भारत ने अपना स्थान बनाया है। ग्रीस में भी प्रधानमंत्री ने देश को गौरवान्वित किया है।  नड्डा ने कहा कि हमलोगों का सौभाग्य है कि आप(पीएम मोदी) साउथ अफ्रीका और ग्रीस की चार दिन की यात्रा कर भारत आए है। आपके अथक प्रयास से, चंद्रयान-3 ने सफलता प्राप्त किया है। आपका जो समर्पण, आपका कमिटमेंट, समर्पित भाव से देश की सेवा करने जो समर्पित भाव है, वह भारत को गौरवान्वित करने वाला है।

यह भी पढ़े

Tags:

pm modi hindi newspm modi india newsPM Modi Latest Newspm modi news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT