PM Modi Navratri Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का त्योहार आस्था, भक्ति और शक्ति की पूजा के लिए सबसे पवित्र समय माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के इन नौ दिनों में देवी दुर्गा अपने भक्तों से मिलने धरती पर आती हैं और सच्ची श्रद्धा से की गई उनकी प्रार्थनाएं स्वीकार करती हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र नवरात्रि आज गुरुवार, 19 मार्च से शुरू हो रही है.इस शुभ घड़ी पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संदेश देते हुए उन्हें हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.
पीएम मोदी ने नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि ‘मेरे प्यारे देशवासियों भारतीय नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मैं आपको एवं आपके परिवार को शुभकामनाएं. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की यह पावन तिथि हमारी प्राचीन वैज्ञानिक कालगणना पद्धति का मान-बिन्दु है. आज से नवीन युगाब्द वर्ष, 5128 एवं नव विक्रम संवत्सर, 2083 का शुभारंभ हो रहा है. यह प्राचीन कालगणना हजारों वर्ष की हमारी सांस्कृतिक जीवंतता का एक प्रमाण भी है. आज से अगले 9 दिनों तक हम चैत्र नवरात्रि का उत्सव भी मनाएंगे. नवरात्रि का यह पर्व हमें शक्ति और साधना के साथ-साथ त्याग और तितिक्षा का अवसर भी देता है. अनेक साधक इस दौरान आहार और सुविधाओं को छोड़कर अनुशासन और संयम के मार्ग पर चलते हैं. नवरात्रि का यह पर्व शक्ति के विविध 9 स्वरूपों की साधना का पर्व भी है’.
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के लोगों को चैत्र नवरात्रि और नए साल (जो युगाब्द वर्ष 5128 और नव विक्रम संवत 2083 की शुरुआत का प्रतीक है) के शुभ अवसर पर पत्र लिखा। pic.twitter.com/a5tbpexE0U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2026
समस्त देशवासियों के कल्याण की कामना करता हूं-पीएम मोदी
उन्होने आगे लिखा कि ‘ यह हमारे उपनिषदों के उस “एकोऽहं बहुस्याम्” विचार का प्रतिबिंब है जो हमें एक ही ईश्वर को अनेक रूपों में देखने की दृष्टि देता है. यह दृष्टि ही भारत को ‘लोकतंत्र की जननी’ के रूप में स्थापित करती है और ‘विविधता में एकता’ को हमारा सहज स्वभाव बनाती है. नवरात्रि के इस पावन पर्व पर, मैं माता आदिशक्ति से समस्त देशवासियों के कल्याण की कामना करता हूं.’
उगादी को लेकर दी शुभकामनाएं.
प्रधानमंत्री मोदी ने उगादी के शुभ अवसर पर कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लोगों को लिखा कि बसंत के आगमन और नई शुरुआत की भावना का जश्न मनाएं.
प्रधानमंत्री मोदी ने उगादी के शुभ अवसर पर कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लोगों को लिखा कि बसंत के आगमन और नई शुरुआत की भावना का जश्न मनाएं। pic.twitter.com/yC5E0gsyQy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2026
गुड़ी पड़वा को लेकर दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर महाराष्ट्र और गोवा के लोगों को लिखा कि नए साल को जीत, खुशहाली और नई शुरुआत के प्रतीक के रूप में मनाएं।
प्रधानमंत्री मोदी ने गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर महाराष्ट्र और गोवा के लोगों को लिखा कि नए साल को जीत, खुशहाली और नई शुरुआत के प्रतीक के रूप में मनाएं। pic.twitter.com/Da2RBybKYT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2026
कब होगा समापन?
नवरात्रि का समापन 27 मार्च शुक्रवार को होगा इस नौ दिन के त्योहार में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. हर दिन देवी के एक खास रूप को समर्पित होता है, और भक्त उसी के अनुसार पूजा करते हैं. इन दिनों में, भक्त व्रत रखते हैं, देवी दुर्गा की आरती (पवित्र अग्नि अनुष्ठान) करते हैं, और अपने घरों में कलश स्थापित करके देवी का आह्वान करते हैं.