Live TV
Search
Home > देश > महिलाओं को लेकर पीएम मोदी का बड़ा एलान, कहा- 2029 के चुनाव में दिया जाएगा आरक्षण

महिलाओं को लेकर पीएम मोदी का बड़ा एलान, कहा- 2029 के चुनाव में दिया जाएगा आरक्षण

PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने का वादा किया था जो भाजपा ने नारी वंदन शक्ति अधिनियम लाकर पूरा किया.2029 के चुनाव में महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-04-06 15:25:40

Mobile Ads 1x1

PM Modi on Women Reservation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के बारपेटा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महिलाओं को लेकर बड़ा एलान किया हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने का वादा किया था. जो भाजपा ने नारी वंदन शक्ति अधिनियम लाकर पूरा किया. 2029 के चुनाव में महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा.

महिला आरक्षण को लेकर क्या कहा?

महिला आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा, “विकसित भारत बनाने के लिए विधानसभा में और संसद में महिलाओं की भूमिका हो, ये बहुत जरूरी है, इसलिए हमारी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था. इसमें महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण तय हुआ है. देश की बहन बेटियों ने 40 साल तक इसका इंतजार किया है.

इसलिए जरूरी है 2029 के लोकसभा चुनाव से ही महिलाओं को ये हक मिले. इसके लिए कानून में संशोधन आवश्यक है. इसलिए 16 अप्रैल से सरकार ने संसद का एक विशेष सत्र बुलाया है. हमने देश की सभी पार्टियों से इसकी चर्चा की है. हमने सभी से कहा है कि आइए, देश की बहनों बेटियों के हक से जुड़े इस काम को सर्वसम्मति से आगे बढ़ाएं.”

BJP असम को ऊंचाइयों पर ले जा रही है-पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के लोगों से कहा कि इस बार उनका वोट एक विकसित असम बनाने की नींव को और मजबूत करेगा. BJP असम को उन ऊंचाइयों पर ले जा रही है जिसके यहां के लोग हकदार हैं.

वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस में हमेशा लंबे समय का विजन नहीं रहा. उनका ध्यान करप्शन करने के लिए शॉर्ट-टर्म फायदे पर था. विकसित असम के लक्ष्य के साथ, हम विकसित भारत के बड़े विजन की दिशा में भी काम कर रहे हैं.

इस विजन के साथ, पिछला दशक पूरी तरह से असम को डर और अस्थिरता से बाहर निकालने के लिए समर्पित था. पिछला दशक असम की पहचान बचाने के बारे में था. अगला दशक असम को आत्मनिर्भर बनाने और इसकी पहचान को ग्लोबल स्टेज पर ले जाने के बारे में होगा.”

MORE NEWS