India News (इंडिया न्यूज), PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मकर संक्रांति के मौके पर खास और अलग अंदाज में नजर आएं हैं। इस दिन उन्होंने अलग तरीके से त्योहार मनाया है। आज (रविवार) अपने घर पर गायों को खाना खिलाया।
हिंदु धर्म में गाय के अंदर कई देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए मकर संक्राती के दिन गायों को चारा खिलाना काफी शुभ माना जाता है।
शास्त्रों के मुताबिक गायों कों चारा खिलाना सभी देवी-देवताओं को भोग लगाने इतना बराबर है। कहा जाता है ऐसा करने से सभी दुख खत्म हो जाते हैं।
मकर संक्रांति पर गाय को घी और गुड़ के साथ रोटी खिलाना काफी शुभ कहा जाता है। इस दिन सभी व्यक्ति को ऐसा करने से उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। आज पीएम मोदी ने भी गायों को चारा खिलाकर अपनी प्रथा का संदेश दिया है।
PM Modi गायों को सहलाते और प्यार जताते भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी के हाथों में हरी घास नजर आ रही है।
यह तस्वीरें उनके निवास की है। जहां उन्होंने गायों को खाना खिलाया है। इन तस्वीरों में एक दो गाय नहीं बल्की कई गाय नजर आ रहे हैं।
इससे पहले PM Modi को वारंगल शहर में भद्रकाली मंदिर में गौ सेवा करते हुए देखा गया था। पीएम मोदी की ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Also Read:-
- एरिजोना विश्वविद्यालय के पास हुई गोलीबारी, छात्रो को किया गया गया अलर्ट
- School Winter Vacation: शीत लहर के चलते यूपी-पंजाब में स्कूलों की छूट्टियां बढ़ी
- Congress Resignation: लगातार बिखर रही राहुल गांधी की टीम, अब तक इतने नेताओं ने छोड़ी पार्टी, देखें लिस्ट