होम / Sudha Murty: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उद्योगपति नारायण मूर्ति की पत्नी को राज्यसभा के लिए किया मनोनीत, PM मोदी ने दी बधाई

Sudha Murty: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उद्योगपति नारायण मूर्ति की पत्नी को राज्यसभा के लिए किया मनोनीत, PM मोदी ने दी बधाई

Shubham Pathak • LAST UPDATED : March 8, 2024, 1:52 pm IST

Sudha Murty: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है. इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। पीएम मोदी ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा सांसद मनोनीत होने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति हमारी नारी शक्ति का सशक्त प्रमाण है।

पीएम मोदी ने सफल संसदीय कार्यकाल की कामना की

प्रधानमंत्री ने कहा कि सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। पीएम मोदी ने सुधा मूर्ति को सफल संसदीय कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा में उनकी उपस्थिति महिला शक्ति का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है।

कौन हैं सुधा मूर्ति?

सुधा मूर्ति इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति की पत्नी हैं और मूर्ति ट्रस्ट की अध्यक्ष भी हैं। वह एक लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अब तक कई किताबें लिखी हैं. 73 साल की सुधा मूर्ति का नामांकन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आया है. भारत सरकार ने सुधा मूर्ति को 2006 में पद्म श्री और 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित किया।

यह भी पढेंः-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

KKR VS DC: ईडन गार्डन में दिल्ली से भिड़ेगी कोलकता, जानें कैसा होगा पिच का मिजाज-Indianews
Bengal Teachers Lose Jobs: 26 हजार शिक्षकों की नौकरी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट का एक्शन-Indianews
Siddhant Chaturvedi ने अपने बर्थडे पर गिटार बजाने के साथ किया जमकर डांस, रूमर्ड गर्लफ्रेंड Navya Naveli Nanda ने किया रिएक्ट -Indianews
KKR vs DC Live Streaming: कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी दिल्ली, जानें कब और कहां देखें मुकाबला-Indianews
Viral Video: एक दूल्हा और चार दुल्हन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-Indianews
T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने विश्व कप के लिए किया टीम का एलान, ये स्टार खिवाड़ी संभालेगा टीम की कमान
T20 World Cup 2024: 1990 के दशक की किट की याद दिलाती है न्यूजीलैंड की नई जर्सी, दक्षिण अफ्रीका ने भी विश्व कप के लिए जर्सी को किया लांच
ADVERTISEMENT