इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

President Ramnath Kovind राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। आज वह पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वहीं कल राष्टÑपति देव संस्कृत विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

महामहिम के दौरे के मद्देनजर कल हरिद्वार पुलिस व प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने पतंजलि विश्वविद्यालय परिसर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं, शुक्रवार को गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन की अध्यक्षता में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मृत्युंजय सभागार में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई।

President Ramnath Kovind सुरक्षा कड़ी, अधिकारियों को समन्वय बनाने के निर्देश

गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने बताया महामहिम के दौरे को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हरिद्वार, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और पौड़ी जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी के साथ लोक निर्माण विभाग को हेलीपैड सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। आईजी इंटेलीजेंस संजय गुंज्याल ने कहा कि महामहिम के भ्रमण के दौरान सारी जिम्मेदारी जिले की है। आईजी लॉ एंड आॅर्डर वी मुरुगेशन ने कहा कि सुरक्षा एवं प्रोटोकाल दोनों का ध्यान रखना होगा।

President Ramnath Kovind राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा उत्तराखंड का साहित्य

प्रदेश का पर्यटन विभाग राष्ट्रपति को प्रदेश से जुड़ा साहित्य सौंपेगा, जिसमें राज्य के सभी धार्मिक और पर्यटक स्थलों से जुड़ी संपूर्ण जानकारी होने का दावा किया गया है। जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल इसे राष्ट्रपति को सौंपेंगी। यह साहित्य पर्यटन विभाग लगातार विभिन्न बड़े सरकारी आयोजनों में माननीयों और अन्य खास लोगों को उपलब्ध कराता है।

Read More :President on Haryana Visit आज भिवानी के सूई गांव आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Read More : President Jammu Kashmir Visit आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाएंगे राष्ट्रपति

Connect With Us : Twitter Facebook