PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत असम पहुंचे. वहां उन्होंने धेमाजी के गोगामुख में एक रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि असम विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद यह मेरी पहली जनसभा है. मेरे सामने लोगों का यह जनसैलाब युवाओं में यह उत्साह और हमारी बहनों और बेटियों का आशीर्वाद और स्नेह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इस बार हैट्रिक लगाएगी.
इस सभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से मुझे प्रधानमंत्री के तौर पर हैट्रिक लगाने का अवसर मिला. आपके आशीर्वाद से मुझे इसी धरती पर भी हैट्रिक लगाने का अवसर मिला है, क्योंकि यह मेरी यहां तीसरी यात्रा है और आपके आशीर्वाद से असम में सरकार भी हैट्रिक लगाने के लिए तैयार है.
पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?
- प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि असम चुनाव मूल रूप से एक विकसित असम के साथ-साथ एक विकसित भारत के निर्माण के बारे में हैं. उन्होंने घोषणा की कि बीजेपी-एनडीए सरकार की हैट्रिक निश्चित है. जबकि कांग्रेस के लिए हार की हैट्रिक भी उतनी ही निश्चित है. मोदी ने आगे तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के शहजादे चुनावी हार की सेंचुरी बनाने के लिए तैयार हैं.
- पीएम मोदी ने कहा कि असम की प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है. असम के पास संसाधनों की कभी कमी नहीं रही है. लेकिन कांग्रेस ने सत्ता के लिए असम के समाज को भी बांटा और ब्रह्मपुत्र के 2 किनारों को भी कभी जुड़ने नहीं दिया.
- कांग्रेस ने 60-64 साल में ब्रह्मपुत्र पर सिर्फ 3 ही पुल बनाए. पुलों के अभाव में कितने ही लोगों को हमें खोना पड़ा. डबल इंजन सरकार ने इस परेशानी को समझा और 10-11 वर्षों में ही ब्रह्मपुत्र पर 5 बड़े ब्रिज पूरे किए.
- पीएम मोदी ने कहा कि बीते 1 दशक में असम ने विकास का एक लंबा सफर तय किया है. ये जो 20-25 साल के नौजवान हैं इन्होंने भाजपा-एनडीए का सुशासन ही देखा है.
- इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आज के युवा ने कांग्रेस के राज का वो काला दौर नहीं देखा है. जब असम से केवल बम, बंदूक, दंगों और कर्फ्यू की खबरें आती थीं.
- डबल इंजन सरकार ने असम को स्थायी शांति की नई राह दिखाई है. असम की हजारों संतानें बीते एक दशक में बंदूक छोड़ कर एक नए भविष्य से जुड़ी है.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे बेटियों के साथ कोई धोखाधड़ी ना कर सके, बेटियों का मान-सम्मना और जीवन सुरक्षित रहे इसके लिए भी अनेक बड़ी घोषणाएं की गई है.
- असम में यूसीसी लागू करना और हमारे आदिवासी समाज, छठी अनुसूची क्षेत्र की परंपराओं को सुरक्षित रखना या असम की पहचान बचाने के लिए बहुत बड़ी घोषणाएं हैं. भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है.
- असम भाजपा ने कल एक शानदार संकल्प पत्र जारी किया है. कल मंगलवार था, मंगलवार का जारी हुआ ये संकल्प पत्र असम में और मंगल लाने वाला है. ये मंगलवार को आया मंगल पत्र है.
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहले सर्वानंद सोनोवाल जी का नेतृत्व और फिर हिमंत बिस्वा सरमा की अगुवाई में असम ने बीते 10 वर्षों में सेवा और सुशासन का नया दौर देखा है. असम के ये चुनाव विकसित असम से विकसित भारत बनाने का चुनाव है.