Live
Search
Home > देश > पीएम मोदी ने असम से 3 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, यहां जानें- किन राज्यों को जोड़ेगी और कहां-कहां रूकेगी?

पीएम मोदी ने असम से 3 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, यहां जानें- किन राज्यों को जोड़ेगी और कहां-कहां रूकेगी?

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम को 3 नई ट्रेनों की सौगात दी. इनमें कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस और नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस शामिल हैं. आइए जानते हैं कि ये ट्रेन किन राज्यों को जोड़ेंगी और कहां-कहां इसका स्टोपेज होगा.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: March 13, 2026 19:56:36 IST

Mobile Ads 1x1

Assam News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के उद्देश्य से तीन नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई. इनमें कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है, जो पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी देती है. इसके अलावा, गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, जो असम और पश्चिम बंगाल के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाती है और नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस, जो असम और त्रिपुरा के बीच कनेक्टिविटी बेहतर बनाती है और यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए राज्यों के बीच यात्रा को आसान बनाती है.

इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस झूठे वायदों की दुकान है और एक झूठे वादे के साथ 4 सुपर झूठ गिफ्ट में देती है. क्योंकि उन वादों को पूरा करने का कांग्रेस का इरादा ही नहीं होता. वहीं आपके सामने भाजपा-NDA का मॉडल है. हमारी डबल इंजन सरकार ने जो भी कहा, उसको सच करने की ईमानदार कोशिश की है.

गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस

गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पूर्वोत्तर और उत्तरी बंगाल के बीच यात्रा को एक बड़ा बढ़ावा देगी. उम्मीद है कि यह इस रूट पर अक्सर यात्रा करने वाले छात्रों, कारोबारी यात्रियों और पर्यटकों के लिए यात्रा को तेज और ज्यादा आरामदायक बनाएगी. यह असम के गुवाहाटी को पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ती है. यह ट्रेन कामाख्या, रंगिया, न्यू बोंगाईगांव, कोकराझार, गोसाईगांव हाट, न्यू अलीपुरद्वार और न्यू कूचबिहार जैसे स्टेशनों को जोड़ेगी. यह ट्रेन असम के मुख्य आर्थिक केंद्रों और सिलीगुड़ी व दार्जिलिंग के पर्यटन केंद्रों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, जिससे व्यापार और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा.

नारंगी–अगरतला एक्सप्रेस

यह ट्रेन पूर्वोत्तर क्षेत्र के भीतर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई है. यह त्रिपुरा की राजधानी अगरतला और गुवाहाटी के पास नारंगी के बीच एक सीधा रेल लिंक देगी. जो कि असम के नारंगी से त्रिपुरा के अगरतला तक चलेगी. यह ट्रेन गुवाहाटी, लुमडिंग, बदरपुर और अंबासा जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगी. यह ट्रेन दीमा हसाओ क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों से यात्रा को आसान बनाएगी और त्रिपुरा तथा देश के अन्य हिस्सों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ व्यापारियों को भी फ़ायदा पहुंचाएगी.

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आज जारी, खातें में 2000 आए या नहीं ऐसे करें चेक, पैसा न आए तो तुरंत करें ये काम

कामाख्या-चर्लापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

कामाख्या-चर्लापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस एक आधुनिक लंबी दूरी की ट्रेन है जो पुश-पुल तकनीक का इस्तेमाल करती है. इसे किफायती किराए पर तेज यात्रा और बेहतर सुविधाएं देने के लिए डिजाइन किया गया है. यह ट्रेन असम राज्य को तेलंगाना से जोड़ेगी. यह ट्रेन गुवाहाटी के कामाख्या से तेलंगाना में हैदराबाद के पास चर्लापल्ली तक चलेगी. यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन, खड़गपुर, भुवनेश्वर और विजयवाड़ा जैसे स्टेशनों को जोड़ेगी. यह ट्रेन पूर्वोत्तर के बड़ी संख्या में उन छात्रों और पेशेवरों को फ़ायदा पहुंचाएगी जो दक्षिण भारत में रहते और काम करते हैं, जिससे उन्हें पारंपरिक एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में यात्रा का एक तेज़ और ज़्यादा आरामदायक विकल्प मिलेगा.

बोडोलैंड का ये क्षेत्र कांग्रेस के विश्वासघात का साक्षी रहा है.

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कांग्रेस की जमकर आलोचना की और कहा कि दशकों तक बोडोलैंड का ये क्षेत्र कांग्रेस के विश्वासघात का साक्षी रहा है. बोडोलैंड की अनेक पीढ़ियों को कांग्रेस ने झूठे सपनों में उलझाए रखा. दिल्ली में बैठी कांग्रेस की सरकारों ने सिर्फ दिखावे के लिए कागजी समझौते किए. जब आपने देश और असम दोनों जगह से कांग्रेस को खदेड़ा और भाजपा-NDA को अवसर दिया, तो हमने ईमानदारी से प्रयास शुरू किए. कांग्रेस जहां अपनी स्वार्थी राजनीति के लिए अलग-अलग समुदायों में फूट डाल देती थी, वहां भाजपा ने स्थायी शांति के लिए काम किया. इसी सोच के साथ बोडो शांति समझौता किया गया. इस समझौते में पहली बार सभी प्रमुख संगठनों और समूहों को एक साथ लाया गया.

इस क्षेत्र में अब बदल गई तस्वीर

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कोकराझार सहित इस पूरे क्षेत्र ने बीते दशकों में बहुत कुछ सहा था, बहुत कुछ खोया था. हमने वो मुश्किल समय देखा है, जब इन पहाड़ियों में बम-बंदूक की ही गूंज सुनाई देती थी. लेकिन आज ये तस्वीर बदल रही है. आज बोडोलैंड शांति और विकास की राह पर चल पड़ा है आज असम शांति और विकास का नया अध्याय लिख रहा है. इसके अलावा, उन्होंने आगे कहा कि भाजपा-NDA की डबल इंजन सरकार भी असम की विरासत के संरक्षण और असम के तेज विकास के लिए निरंतर काम कर रही है. आज यहां इस कार्यक्रम में ही इस क्षेत्र के विकास के लिए 4,500 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकापर्ण हुआ है.

इसमें से 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बोडोलैंड की सड़कों के लिए खर्च होने जा रही है. असम माला अभियान के तीसरे चरण से असम की रोड कनेक्टिविटी और अधिक सशक्त होगी.

NXT Summit 2026: ‘ जब इंडिया खेल रहा होता है तो…’, टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?

MORE NEWS