Live
Search
Home > देश > प्रिया कपूर ने ननद मंदिरा के खिलाफ दर्ज कराया 20 करोड़ रुपए का मानहानि केस, सास पर भी लटकी कानूनी तलवार

प्रिया कपूर ने ननद मंदिरा के खिलाफ दर्ज कराया 20 करोड़ रुपए का मानहानि केस, सास पर भी लटकी कानूनी तलवार

संजय कपूर संपत्ति विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा, वहीं अब दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ दूसरे केस भी कराने लगे हैं. प्रिया कपूर ने अपनी ननद के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है. इसके लिए उन्होंने 20 करोड़ रुपए की मांग की है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: 2026-02-17 16:29:19

Mobile Ads 1x1

Sanjay Kapoor Property Dispute: दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर को नोटिस भेजा है. इसकी वजह ये है कि संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया कपूर ने मंदिरा के खिलाफ मानहानि याचिका दायर कराई है. इस मामले में 17 फरवरी को सुनवाई हुई. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने नोटिस जारी किया. वहीं जस्टिस मिनी पुष्करणा ने दोनों पक्षों को इस मामले में बयानबाजी न करने को कहा है.  

जानकारी के अनुसार, प्रिया कपूर ने मंदिरा कपूर के खिलाफ मानहानि याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि जून 2025 में संजय कपूर की मौत हो गई थी. इसके तुरंत बाद उनके खिलाफ लगातार झूठे बयान दिए गए. मंदिरा कपूर स्मिथ और पॉडकास्टर पूजा चौधरी के पॉडकास्ट के जरिये झूठी बातें फैलाकर प्रिया की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई. इसके काण उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं इस मामले में मंदिरा कपूर से 5 सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है. इस मामले की अगली सुनवाई 14 मई को होनी निश्चित की गई है.

20 करोड़ मुआवजे की मांग

प्रिया कपूर ने मंदिरा कपूर और पूजा चौधरी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है. इसके तहत प्रिया ने 20 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग की है. साथ ही प्रिया ने मांग की है कि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाले पॉडकास्ट को हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जाए. 

सास पर भी लटकी कानूनी तलवार

प्रिया कपूर ने ननद मंदिरा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराने के साथ ही अपनी सास रानी कपूर के खिलाफ भी याचिका दायर कराई है. प्रिया कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कराई है, जिसमें कहा गया है कि उनकी सास रानी कपूर ने संजय की संपत्ति से जुड़े मामले में झूठी गवाही दी है.

सास के खिलाफ केस क्यों?

बता दें कि संजय कपूर की मां रानी कपूर ने पारिवारिक ट्रस्ट आरके फैमिली ट्रस्ट को भंग करने की मांग की. उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि आरके फैमिली ट्रस्ट के गठन और उसके मैनेजमेंट की स्थिति सवालों के घेरे में है. इसके कारण इसे रद्द कर देना चाहिए. इसके लिए उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में मामला दर्ज कराया था. इसको लेकर प्रिया कपूर को नोटिस भी जारी किया जा चुका है. 

MORE NEWS

Home > देश > प्रिया कपूर ने ननद मंदिरा के खिलाफ दर्ज कराया 20 करोड़ रुपए का मानहानि केस, सास पर भी लटकी कानूनी तलवार

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: 2026-02-17 16:29:19

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS