होम / NEET Controversy: NEET विवाद पर कांग्रेस के सभी राज्य मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन-Indianews

NEET Controversy: NEET विवाद पर कांग्रेस के सभी राज्य मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन-Indianews

Shalu Mishra • LAST UPDATED : June 22, 2024, 1:16 pm IST

India News(इंडिया न्यूज), NEET Controversy: नीट विवाद को लेकर देशभर में अब विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं, चाहे बात करें विपक्षी राजनीतिक दलों की या फिर विद्यर्थी संगठनों की। सुप्रीम कोर्ट भी अब इस मामले में विद्यार्थियों को न्याय दिलवाने में अपनी भूमिका निभा रहा है। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर राज्य में स्थित मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन करने शुरु कर दिए हैं। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुरु कर दिया विरोध प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेडिंग लांघकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिवेंद्र यादव के नेतृत्व में राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता नीट परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय की ओर मार्च भी निकाला, लेकिन पुलिस की भारी तैनाती के बीच उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले कल भी भारतीय युवा कांग्रेस ने नीट परीक्षा के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया था।

SADHGURU की एक X पोस्ट से भिड़ गए ये दो फेमस यूट्यूबर्स, जान के बने दुश्मन -IndiaNews

देश के भविष्य के साथ धोखा- कांग्रेस अध्यक्ष

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा कि नीट परीक्षा में ‘घोटाला’ न केवल छात्रों के साथ बल्कि देश के भविष्य के साथ भी धोखा है। उन्होंने आरोप लगाया, कि ”यह जानते हुए भी कि नीट का पेपर लीक नहीं हुआ है, धर्मेंद्र प्रधान ने देश को गुमराह किया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को न केवल इस्तीफा देना चाहिए बल्कि उनसे पूछताछ भी होनी चाहिए।” भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने कहा कि एनटीए संदेह के घेरे में है। कांग्रेस की छात्र शाखा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने भी यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने के खिलाफ यहां शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान उसके सदस्यों को हिरासत में लिया गया।

Sohail Khan-Seema Sajdeh के बेटे Yohan ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, AbRam भी हुए शामिल – IndiaNews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT