होम / पंजाब कैबिनेट में आज होगा बड़ा फेरबदल, भगवंत मान की टीम में नजर आएंगे पांच नए चेहरे, जानें कौन-कौन है शामिल?

पंजाब कैबिनेट में आज होगा बड़ा फेरबदल, भगवंत मान की टीम में नजर आएंगे पांच नए चेहरे, जानें कौन-कौन है शामिल?

Raunak Kumar • LAST UPDATED : September 23, 2024, 8:11 am IST

Punjab Cabinet Reshuffle: भगवंत मान की टीम में नजर आएंगे पांच नए चेहरे

India News (इंडिया न्यूज), Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार के लगभग ढाई साल पुरे हो चुके हैं। वहीं करीब 10 महीने बाद आज यानी सोमवार (23 सितंबर) को पंजाब में कैबिनेट फेरबदल होने जा रहा है। दरअसल, सीएम भगवंत मान की कैबिनेट में पांच नए मंत्री शामिल होंगे। जबकि चार पुराने चेहरे भी कैबिनेट से बाहर हो गए हैं। चार मंत्रियों ने रविवार को मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है।

इन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

बता दें कि, इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में बलकौर सिंह, चेतन सिंह जोड़माजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन शामिल हैं। वहीं, भगवंत मान कैबिनेट में शामिल किए जा रहे विधायकों में रवजोत सिंह हरदीप सिंह मुंडियां, तरुणप्रीत एस सोंध, बरिंदर गोयल और मोहिंदर भगत शामिल हैं। ये सभी आज शाम 5 बजे राज निवास में शपथ लेंगे। जिन्हें राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया शपथ दिलाएंगे।

हरदीप सिंह

साहनेवाल सीट से सेहरदीप सिंह मुंडियां विधायक हैं। साल 2022 में उन्होंने आप के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस के विक्रम सिंह बाजवा को हराया था। मुंडियां के पक्ष में 34.33 प्रतिशत वोट गए थे। साहनेवाल शिरोमणि अकाली दल की सीट रही है।

त्योहारों में बेटिकट यात्रियों पर रेलवे कसेगा लगाम, क्या आम और क्या खास, अब ऐसे चलेगा चेकिंग का चाबुक

मोहिंदर भगत

जालंधर पश्चिम सीट पर मोहिंदर भगत ने उपचुनाव जीता था। मोहिंदर भगत ने भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल को हराया था। मोहिंदर भगत को यहां 55,245 वोट मिले थे। शीतल अंगुराल 2022 में आप के टिकट पर इस सीट से चुनी गई थीं।

तरुणप्रीत एस सोंध

खन्ना सीट पर तरुणप्रीत एस सोंध ने 2022 के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के गुरकीरत सिंह कोटली को हराया था। सोंध को 62,425 वोट मिले थे जबकि कोटली को 26805 वोट ही मिल पाए थे। कोटली ने 2017 में यह सीट जीती थी।

बरिंदर गोयल

लहरा सीट पर बरिंदर गोयल ने पिछले विधानसभा चुनाव में अकाली दल के परमिंदर सिंह ढींडसा को हराया था। ढींडसा ने 2017 में इस सीट से चुनाव जीता था, लेकिन 2022 के चुनाव में गोयल ने ढींडसा को बड़े अंतर से हरा दिया।

खुद मजदूर का बेटा, पार्टी चीन समर्थक… जानिए कौन है श्रीलंका का नया वामपंथी राष्ट्रपति? भारत के लिए बनेंगे चनौती!

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT