होम / Punjab Politics: पंजाब में खैरा की गिरफ्तारी के बाद AAP-कांग्रेस में बढ़ी तकरार, I.N.D.I.A गठबंधन पर भी पड़ेगा असर!

Punjab Politics: पंजाब में खैरा की गिरफ्तारी के बाद AAP-कांग्रेस में बढ़ी तकरार, I.N.D.I.A गठबंधन पर भी पड़ेगा असर!

Mudit Goswami • LAST UPDATED : October 1, 2023, 1:38 pm IST

India News(इंडिया न्यूज), Punjab Politics: पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। हालांकि ये तनाव पंजाब में पहले से ही था, लेकिन अब ये राष्ट्रीय स्तर पर I.N.D.I.A अलायंस पर भी फैलता नजर आ रहा है। बीते दिन कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे की बड़ी प्रतिक्रिया आई। उन्होंने कहा कि किसी को भी राजनीतिक सयंम की सीमा नहीं लांघनी चाहिए। वहीं इससे पहले बीते दिन पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह ने खेहरा की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी और गिरफ्तारी को प्रतिशोध की बू बताते हुए आप (AAP) सरकार की चाल बताया था।

दोनो पार्टियों के बीच बढ़ने लगा तनाव

राज्य स्तर में आप और कांग्रेस के बीच तनाव पहले से देखा जा रहा था। हालांकि अलायंस के बाद ये पहली बार है कि दोनो पार्टियां राष्ट्रीय स्तर पर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। I.N.D.I.A अलायंस में होने के बावजूद दोनो पार्टियों के रिश्ते अब असहज नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनो दलों के बीच पजांब और दिल्ली में सीट बटवारे को लेकर तल्खी नजर आई थी। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए दोनो दलों में टकराव होने की आशंका है।

दिल्ली में सीट बटवारे को लेकर भी देखी गई दरार

बता दें कि अब से कुछ दिन पहले दिल्ली में हुई कांग्रेस की आगामी चुनाव को लेकर हुई मीटिंग के बाद दिल्ली कांग्रेस की नेता अल्का लांबा ने दिल्ली के सातों सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी। जिसके बाद आप और कांग्रेस पर तकरार बढ़ने लगी। उस दौरान आप पार्टी ने मुंबई में होने वाली बैठक में शामिल ना होने की धमकी भी दी थी। इसके बाद माहौल को ठंडा करने के लिए कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे ने अल्का लांबा के बयान से किनारा किया था।

ये भी पढ़े-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

LSG vs RR Head-To-Head Record: राजस्थान को हरा अपने जीत का लय बरकरार रखना चाहेगी लखनऊ, जानें किस टीम का पलड़ा भारी-Indianews
Darasing Khurana ने ब्रिटेन में क्वीन कैमिला से की मुलाकात, महारानी को नमस्ते करने का समझाया मतलब -Indianews
सिंदूर-मंगलसूत्र पहने खूबसूरत नजर आई नई दुल्हन Arti Singh, Shehnaaz Gill संग वीडियो कॉल पर बात कर फोटो की शेयर -Indianews
Japan Earthquake: जापान में भूकंप से फिर कांपी धरती, रिक्‍टर स्‍केल पर इतनी रही तीव्रता
LSG VS RR: एकाना में रहेगा गेंदबाजों का दबदबा! जानें कैसा होगा पिच का मिजाज-Indianews
असम के जंगलों में हाथी का आतंक, दो वनरक्षकों समेत तीन लोगों को कुचला
Gurgaon: शख्स की हैवानियत से शर्मसार हुई इंसानियत, खुद के हाथों से की अपने नवजात की हत्या-Indianews
ADVERTISEMENT