QS World University Rankings 2026: भारत ने दुनिया के बड़े मंच पर अपना परचम लहराया है. दुनिया की मशहूर QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारतीय यूनिवर्सिटीज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. देश की कुछ प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज ने टॉप 50 में अपनी जगह बनाई है. इस लिस्ट में IIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी), JNU (जवाहर लाल यूनिवर्सिटी) और IIM अहमदाबाद (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) ने टॉप 50 में अपना नाम बनाकर देश को गौरान्वित किया है. ये अपने आप में ही बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
बता दें कि IIM अहमदाबाद ने बिजनेस, मैनेजमेंट और मार्केटिंग जैसे विषयों में रिकॉ़र्ड बनाया है. उसने दुनिया के टॉप 50 यूनिवर्सिटी रैंकिंग में अपनी जगह बनाई है. ऐसा पहली बार हुआ है कि मार्केटिंग जैसे क्षेत्र में भारत ने मजबूत मौजूद दिखाकर नाम कमाया है. IIM अहमदाबाद को 21वीं रैंक मिली है.
टॉप 50 में IIT
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 की लिस्ट में IIT बॉम्बे, IIT मद्रास और IIT खड़गपुर ने भी टॉप 50 लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. ये संस्थान देश में लंबे समय से शिक्षा की पहचान रहे हैं. यहां एडमिशन लेना बहुत से छात्रों का सपना होता है लेकिन अब इन यूनिवर्सिटीज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी चमक बिखेरी है.
Four IITs, JNU and BITS Pilani among world’s top 50: QS World University rankings by subject.
IIM Ahmedabad in world’s top 50 for studies in marketing, business and management studies: QS Rankings.
Indian School of Mines University, Dhanbad ranked 21st globally in Mineral and… pic.twitter.com/mmGIgBXLHt
— Press Trust of India (@PTI_News) March 25, 2026
सबसे आगे IIT दिल्ली
IIT दिल्ली ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है. IIT दिल्ली ने एक साथ छह विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में अच्छा स्थान हासिल किया है. वहीं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में इस बार एक दशक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा. यूनिवर्सिटी ने कंप्यूटर साइंस में भी 45वां स्थान हासिल किया है.
धनबाद के IIM और JNU ने भी कमाया नाम
JNU ने भी टॉप 50 की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. इसके अलावा धनबाद के इंडियन स्कूल ऑफ माइंस ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. इस यूनिवर्सिटी को खनन और खनिज इंजीनियरिंग के क्षेत्र में 21वां स्थान मिला है.