ADVERTISEMENT
होम / देश / Quit India movement: भाजपा और भारत छोड़ो के बीच क्या संबंध है? उनके लोगों ने आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया था: के.सी. वेणुगोपाल

Quit India movement: भाजपा और भारत छोड़ो के बीच क्या संबंध है? उनके लोगों ने आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया था: के.सी. वेणुगोपाल

BY: Priyanshi Singh • LAST UPDATED : August 9, 2023, 5:20 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Quit India movement: भाजपा और भारत छोड़ो के बीच क्या संबंध है? उनके लोगों ने आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया था: के.सी. वेणुगोपाल

Quit India movement

India News (इंडिया न्यूज़),Quit India movement: कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने भाजपा और भारत छोड़ो के बीच क्या संबंध है? उनके लोगों ने आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया था…इसका क्या मतलब है कि वे भारत छोड़ो दिवस पर कुछ कह रहे हैं? यह एक ऐतिहासिक दिन है…हम PM मोदी की मौजूदगी में संसद में बहस की मांग कर रहे हैं। PM संसद में आ ही नहीं रहे हैं…वे मणिपुर के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। अब भारत छोड़ो आंदोलन हमें इस सरकार की याद दिलाता है।

 

संसद परिसर में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित

राजद सांसद मनोज झा ने कहा,”साध्वी प्रज्ञा की पार्टी अगर गांधी जी के पास आ रही है तो इससे बड़ी विसंगति नहीं हो सकती है। सबको सन्मति दे भगवान, प्रधानमंत्री को भी सन्मति दे।” बता दें  विपक्षी सांसदों ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन को याद करते हुए संसद परिसर में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

सारे हालात फिर एक बार वैसे ही हैं क्या?

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर महाराष्ट्र NCP अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा,”आज एक महत्वपूर्ण दिन है… आज भी उम्मीद है कि अत्याचार हो, अन्याय हो, कोई स्वतंत्रता-लोकशाही के खिलाफ कार्रवाई करता है तो इस देश के लोग एक साथ आकर यही नारा बार-बार देंगे… महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को हिरासत में लिया जाता है, शायद सारे हालात फिर एक बार वैसे ही हैं क्या? लोग भी सवाल पूछेंगे कि महात्मा गांधी के परपोते को क्यों हिरासत में लिया गया।”

हम आतंकवादी तो हैं नहीं?

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने कहा, “मुझे आज सुबह 7:00 बजे हिरासत में लिया था। कहा गया कि हम जो ‘शांति यात्रा’ कर रहे थे उससे कानून-व्यवस्था को खतरा था…मुझे वहां 3 घंटे बैठा कर रखा…मेरा भाग्य है कि 1942 में बापू को आज ही के दिन अंग्रेजों के खिलाफ खड़े होने के लिए गिरफ्तार किया गया। इस भगौड़ी सरकार ने मुझे भी आज हिरासत में लिया इसलिए मैं उन्हें धन्यवाद करता हूं… उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को खतरा है, अब हम आतंकवादी तो हैं नहीं”

भारत छोड़ो आंदोलन को याद करते हुए पीएम मोदी ने किया ट्वीट 

बता दें आज भारत छोड़ो आंदोलन को याद करते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले महान लोगों को श्रद्धांजलि। गांधीजी के नेतृत्व में इस आंदोलन ने भारत को औपनिवेशिक शासन से मुक्त कराने में प्रमुख भूमिका निभाई। आज भारत एक स्वर से कह रहा है। भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, राजवंश भारत छोड़ो,तुष्टीकरण भारत छोड़ो”

Tags:

BJPbjp news in hindiCongressK. C. VenugopalMonsoon SessionPM Modiquit india movementRahul Gandhi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT