होम / Holi in Ayodhya: होली खेलेंगे रघुवीरा अवध में, राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने दी जानकारी

Holi in Ayodhya: होली खेलेंगे रघुवीरा अवध में, राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने दी जानकारी

Shanu kumari • LAST UPDATED : March 24, 2024, 5:22 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Holi in Ayodhya: अयोध्या में रामलला पधार चुके हैं। इस साल की होली अयोध्यावासियों के लिए खास होने वाली है। भगवान राम की तपोस्थली अयोध्या इस साल होली के भव्य उत्सव का गवाह बनने जा रही है। राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा है कि भगवान को श्रद्धांजलि देने के लिए रंगों का त्योहार भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

  • कचौरी, गुझिया, पूड़ी, खीर और अन्य व्यंजनों का प्रसाद
  • गुलाल या रंगीन पाउडर से खेलेंगे होली

अद्भुत होली का आयोजन

होली उत्सव की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि “इस वर्ष, होली भगवान राम की श्रद्धा में भव्य तरीके से मनाई जा रही है। जिस तरह इस साल भगवान राम ने अयोध्या में अवतार लिया। जिस तरह से भक्त उनके दर्शन के लिए यहां आए, एक अद्भुत माहौल बनाया। वह वास्तव में उल्लेखनीय है। ” उन्होने  बताया कि “जिस तरह भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनके भक्तों की दिव्य लीला सामने आई। उसी तरह इस साल की होली भी अपने तरीके से अद्भुत होगी।”

ये भी पढ़े:- रक्षा मंत्री ने देश की सेना के साथ मनाई होली, लद्दाख को बताया शौर्य की राजधानी

खास व्यंजनों का प्रसाद भगवान राम को अर्पित

उन्होंने बताया की होली के दिन गुलाल या रंगीन पाउडर लगाया जाएगा। साथ ही कचौरी, गुझिया, पूड़ी, खीर और अन्य व्यंजनों का प्रसाद भगवान राम को अर्पित किया जाएगा और प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने इस खास पल का पूरा श्रेय भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दिया। बता दें कि रंगों का त्योहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या के राम मंदिर में पहुंचे हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

DC vs MI: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया-Indianews
तीसरी बार बनने जा रही भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार…महाराष्ट्र के कोल्हापुर से पीएम मोदी का ऐलान
LSG vs RR : लखनऊ सुपरजाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 197 रन का लक्ष्य-Indianews
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता ने रावण से की पीएम मोदी की तुलना, लोगों ने इसको लेकर दी अपनी राय
भारतीय वायुसेना और नौसेना में शामिल हुई रैम्पेज मिसाइल, हवा से सतह पर मार करने की क्षमता
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस घोषणापत्र पर अनुराग ठाकुर ने कसा तंज, कहा-राहुल गांधी ने शादी नहीं की तो…’ Indianews
Banana Smoothie: गर्मियों में केले की टेस्टी स्मूदी का करें सेवन, दिनभर पेट में बनी रहेगी ठंडक -Indianews
ADVERTISEMENT