ADVERTISEMENT
होम / देश / Haryana Assembly Election: हरियाणा में होने वाला है बड़ा चुनावी गठबंधन! एक साथ चुनाव लड़ सकते हैं आप-कांग्रेस

Haryana Assembly Election: हरियाणा में होने वाला है बड़ा चुनावी गठबंधन! एक साथ चुनाव लड़ सकते हैं आप-कांग्रेस

BY: Ankita Pandey • LAST UPDATED : September 3, 2024, 7:50 am IST
ADVERTISEMENT
Haryana Assembly Election: हरियाणा में होने वाला है बड़ा चुनावी गठबंधन! एक साथ चुनाव लड़ सकते हैं आप-कांग्रेस

Arvind Kejriwal and Rahul Gandhi

India News (इंडिया न्यूज), Kanika Katiyar Report, Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने के मूड में है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है, लेकिन खबरें आ रही है कि सांसद राहुल गांधी आप के साथ गठबंधन करना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने इस संबंध में हरियाणा के कांग्रेस नेताओं से बात भी की है। इससे पहले आप और कांग्रेस दिल्ली, चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में साथ मिलकर चुनाव लड़ चुके हैं।

राहुल गांधी आप के साथ गठबंधन करना चाहते है

राहुल गांधी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहते हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के दौरान उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के नेताओं से आप के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर उनकी राय भी मांगी। हालांकि, अभी तक कांग्रेस की ओर से इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

CBI के शिकंजे में फंसे संदीप घोष, इन धाराओं के तहत हुई गिरफ्तार, क्या अब उम्रकैद की होगी सजा?

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा

इससे पहले कांग्रेस और आप ने हरियाणा, गुजरात, गोवा, दिल्ली और चंडीगढ़ में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। पिछले ही महीने वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार किया था और कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में एक मजबूत खिलाड़ी है और चुनाव अकेले लड़ेगी। इस साल की शुरुआत में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी अपने दम पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

उम्मीदवारों के नामों का ऐलान जल्द ही होगा

सीईसी की बैठक के दौरान हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। इस बीच, सूत्रों के अनुसार, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उनके गढ़ गढ़ी सांपला-किलोई से मैदान में उतारा जा सकता है, जबकि राज्य कांग्रेस प्रमुख उदय भान होडल से चुनाव लड़ सकते हैं। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं और यहां 5 अक्टूबर को मतदान होगा। 8 अक्टूबर को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे।

बाढ़ में गरबा खेलते नजर आए लोग, यूजर्स ने भी दिये अनोखा रिएक्शन, Video Viral

Tags:

aapaap congress allianceArvind KejriwalCongressharyana assembly electionHARYANA ELECTIONIndia newslatest india newsRahul Gandhiइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT