Live
Search
Home > देश > बजरंग दल से भिड़ने वाले दीपक से मिले राहुल गांधी, कोटद्वार आकर जिम का मेंबरशिप लेने की कही बात

बजरंग दल से भिड़ने वाले दीपक से मिले राहुल गांधी, कोटद्वार आकर जिम का मेंबरशिप लेने की कही बात

Rahul Gandhi Met Deepak: उत्तराखंड के कोटद्वार में मुस्लिम बुजुर्ग के दुकान का नाम बदलवाने की बजरंग दल के सदस्य मांग कर रहे थे. इस दौरान दीपक कुमार ने बीच बचाव किया था. अब राहुल गांधी ने दीपक कुमार से मुलाकात की है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 23, 2026 16:01:04 IST

Mobile Ads 1x1

राहुल गांधी-दीपक कुमार: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तराखंड के दीपक कुमार से मुलाकात की है. राहुल गांधी से मिलने के बाद दीपक कुमार का बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था. उन्होंने मेरे परिवार वालों से बातचीत की और समझाया कि डरने की कोई जरूरत नहीं. आपने कुछ गलत नहीं किया है.

इसके अलावा, दीपक ने कहा कि राहुल गांधी ने मुझसे कहा है कि वह मुझसे मिलने कोटद्वार आएंगे और मेरे जिम का मेंबरशिप लेंगे.

दिल्ली के 10 जनपथ में की मुलाकात

उत्तराखंड के कोटद्वार में मुस्लिम बुजुर्ग की दुकान का नाम बदलवाने के दौरान बजरंग दल के बीच आकर दीपक कुमार काफी चर्चा में आए थे. और दुकान का नाम बदलवाने का विरोध किया था. इस दौरान उन्होंने अपना नाम मोहम्मद दीपक बता दिया था. यह मीटिंग कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चीफ सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पर हुई. इस दौरान, कांग्रेस नेता वैभव वालिया, दीपक के दोस्त विजय रावत और कई दूसरे लोग मौजूद थे. राहुल गांधी ने दीपक की सोनिया गांधी से मुलाकात भी अरेंज की और उनकी पत्नी से फोन पर बात की.



Manoj Tiwari के गाने ‘होलरिया’ में दिखें PM Modi और Rahul Gandhi? फैंस हुए शॉक्ड, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

मिलने के बाद दीपक ने क्या कहा?

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद दीपक कुमार ने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे फोन किया. उन्होंने मुझे सोनिया गांधी से भी मिलवाया और मेरी पत्नी से फोन पर बात की.उन्होंने मुझसे कहा कि आपने अच्छा काम किया है और मैं कोटद्वार आकर आपके जिम की मेंबरशिप लूंगा. इस मौके पर कांग्रेस नेता वैभव वालिया भी मौजूद थे, जो राहुल गांधी के साथ उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में साथ चले थे.

क्या था पूरा मामला?

26 जनवरी को उत्तराखंड के कोटद्वार में बजरंग दल के कार्यकर्ता दुकान के बाहर जमा हुए ताकि दुकान के मालिक वकील अहमद पर अपनी कपड़ों की दुकान का नाम ‘बाबा’ बदलने का दबाव बनाया जा सके. इस बीच, 42 साल के जिम मालिक और अहमद के बेटे मोहम्मद शोएब के दोस्त दीपक कुमार ने बजरंग दल के इस रवैये का विरोध किया और कार्यकर्ताओं को वहां से जाने पर मजबूर कर दिया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना के वक्त भी दीपक कुमार के काम की प्रशंसा की थी. 

RSS Defamation Case: राहुल गांधी को मानहानि मामले में भिवंडी कोर्ट से मिली जमानत, आरएसएस पर टिप्पणी का मामला

MORE NEWS

Home > देश > बजरंग दल से भिड़ने वाले दीपक से मिले राहुल गांधी, कोटद्वार आकर जिम का मेंबरशिप लेने की कही बात

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 23, 2026 16:01:04 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS