Live TV
Search
Home > देश > संसद में आमने-सामने पीएम मोदी-राहुल गांधी, गर्म सियासत के बीच चर्चा का विषय बनी ‘मुस्कुराती’ बातचीत

संसद में आमने-सामने पीएम मोदी-राहुल गांधी, गर्म सियासत के बीच चर्चा का विषय बनी ‘मुस्कुराती’ बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों संसद सदन में एक दूसरे से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों ने एक दूसरे से कुछ सेकंड बातचीत भी की, जो चर्चा का विषय बनी हुई है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: 2026-04-11 15:46:13

Mobile Ads 1x1

PM Modi and Rahul Gandhi Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल गांधी और पीएम मोदी एक दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं. दोनों हमेशा एक-दूसरे के सामने नजर आते हैं. ऐसे में राहुल और पीएम मोदी एक साथ नजर आए और दोनों ने मुस्कुराते हुए एक दूसरे से बात की, ये लोगों को काफी चौंकाने वाला रहा और ये मुलाकात चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, शनिवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पीएम मोदी अचानक एक दूसरे के सामने आ गए. दोनों ने कुछ देर तक एक दूसरे से बात की. इस दौरान राजनीतिक माहौल का अलग चेहरा देखने को मिला. सार्वजनिक माहौल पर दोनों तीखी बयानबाजी के बीच निजी तौर पर मुस्कुराहट के साथ संवाद की झलक देखने को मिली.

प्रेरणा स्थल पर पीएम मोदी-राहुल की मुलाकात

बता दें कि 11 अप्रैल 2026 का है, जब पीएम मोदी महान समाज सुधारक ज्योतिराव फुले की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. प्रेरणा स्थल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी वहां पर थे, जो पीएम के आते ही वहां पर रुक गए. उन्होंने सबसे मुलाकात की और राहुल गांधी के सामने रुक गए. राहुल गांधी ने हाथ जोड़कर उनसे नमस्कार किया और मुस्कुराहट के साथ दोनों ने बातचीत की. इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है.

वीडियो में क्या है?

बातचीत के दौरान संसद में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत तमाम नेता नजर आए. पीएम नरेंद्र मोदी ने एक-एक कर सभी नेताओं से मुलाकात की. इसके बाद वे राहुल गांधी के पास पहुंचे और कुछ सेकंड के लिए रुक गए. दोनों ने कुछ सेकंड के लिए बात की. हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका है कि दोनों के बीच किस मुद्दे पर बात हुई. हालांकि दोनों के बीच हुई बातचीत राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

क्यों खास हैं ये पल?

ये पल खास माने जा रहे हैं क्योंकि संसद में और चुनावी मंचों पर दोनों नेता अक्सर एक दूसरे पर तीखे हमले करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद बातचीत की संभावना बनी रहती है.

MORE NEWS