India News(इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi Pet Noorie: कांग्रेस नेता राहुला गांधी पूरे देश में एक प्रभावी नेता के रुप में जाने जाते हैं। लेकिन उनका अपने परिवार के साथ गहरा संबध उन्हें आम लोगों से जोड़ने में मदद करता है। राहुल गांधी का सियासी जीवन जैसा भी हो लेकिन निजी जीवन लोगों को बहुत पसंद आता है। वो कई बार अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ मसखरी करते नजर आतें हैं। तो कई बार अपनी मां सोनिया गांधी के साथ प्यार जताते दिखते हैं। आज (बुधवार) उन्होंने विश्व पशु दिवस पर अपनी मां सोनिया गांधी को एक अनोखा तोहफा दिया है। उन्होंने आज जैक रसेल टेरियर नस्ल की पप्पी को अपने परिवार में शामिल किया है। जिसका नाम नूरी रखा गया है।
- विश्व पशु दिवस पर दिया मां को तोहफा
- जैक रसेल टेरियर नस्ल (Rahul Gandhi Pet Noorie)
नूरी के आने से घर में खुशी
उन्होंने नूरी का परिचय पुरी दुनिया को खुद सोशल मीडिया के माध्यम से कराया है। उन्होंने बताया कि वो नूरी को गोवा से लेकर आएं हैं। उन्होंने बताया कि गोवा में वो एक परिवार से मिलें, जहां उन्हें ‘नूरी’ मिली। जिसके बाद वो नूरी को गोवा से लेकर दिल्ली पहुंचे और अपनी मां को बतौर तोहफा ‘नूरी’ देकर खुश कर दिया। वहीं शेयर किए गए वीडियो में नूरी भी खुश और खेलती नजर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अभी राहुल गांधी एक पिल्ला अपने साथ लाएं हैं। वहीं दूसरा उनहे बाद में भेजा जाएगा।
राहुल गांधी डॉगी लवर
बता दें कि साल 2017 में, राहुल गांधी के पालतू कुत्ते ‘पिडी’ पर उनका ट्वीट वायरल हो गया था। जिसके कारण उनके और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बीच विवाद शुरू हो गया। कई बार असम के मुख्यमंत्री के कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने का यही कारण बता ते हैं। अगर जैक रसेल टेरियर नस्ल के कुत्ते की बात करें तो इसकी उत्पत्ति इंग्लैंड में हुई थी। भारत में इसकी औसतन कीमत 24,000 से 80,500 तक की होती है।
Also Read:
- Anurag Kashyap Controversy: ‘स्वामित्व’ में विश्वास रखने पर इस डायरेक्टर ने कसा फिल्म मेकर्स पर तंज, बोले ‘यह मेरे काम करने का तरिका…
- Deepika Padukone-Somy Ali: साथ खड़े होने पर सोमी अली ने किया था दीपिका का धन्यवाद, अब आया एक्ट्रेस का जवाब, जानें क्या कहा