Rahul Gandhi Viral Video: कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वे रोड पर फूल बेचने वाले बच्चों से बात करते नजर आ रहे हैं. बच्चे भी उनसे खुशी से बात कर रहे हैं, वो भी इंग्लिश में. दरअसल राहुल गांधी दिल्ली की सड़कों पर अपनी गाड़ी से जा रहे थे. इसी दौरान उन्हें सड़क पर कुछ बच्चे फूल बेचते नजर आए. इसी दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और गाड़ी में बैठे-बैठे ही बच्चों से बात करने लगे. राहुल गांधी ने पहले बच्चों को चॉकलेट भी दिए.
राहुल गांधी का वीडियो वायरल
इसी दौरान बच्चों ने उनसे इंग्लिश में ‘हाऊ आर यू कहा.’ इसके बाद उन्होंने आई एम फाइन कहा. राहुल गांधी ने उनसे उनका पता पूछा, तो उन बच्चों ने बताया कि वे राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले हैं. बच्चे राहुल गांधी को देखकर काफी खुश हुए. राहुल गांधी की इस वीडियो को इंडियन नेशनल कांग्रेस के आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में ‘मोहब्बत की दुकान’ लिखा है. इस वीडियो पर लोग सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
मोहब्बत की दुकान ❤️ pic.twitter.com/z44NhjNrZZ
— Congress (@INCIndia) April 10, 2026
मोहब्बत की दुकान पर लोगों के कमेंट्स
कुछ यूजर्स ने राहुल के इस काम की सराहना तो कुछ यूजर्स ने उनकी कमियां गिना दीं. एक यूजर ने लिखा, ‘चॉकलेट बांटने से मोहब्बत नहीं होता भाई, जब तक लोगों के दिल में न बस जाओ तब तक मोहब्बत का दुकान नहीं खुलता’, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘फोन से वीडियो बना कर गरीबों का मजाक बना रहे हैं. ये सब दिखावा है. साथ ही यूजर ने सवाल किया कि कितने भूखे लोगों को कांग्रेस ने अभी तक कितने लोगों को घर दिए है.’ वहीं एक यूजर ने मल्लिकार्जुन खड़गे की वीडियो शेयर की, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे RSS और BJP को जहरीला सांप बतार हे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, ‘मोहब्बत की दुकान में जहर बेचा जा रहा है.’
12 अप्रैल को पटना जाएंगे राहुल गांधी
बता दें कि 12 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना दौरे पर रहेंगे. नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफे के बाद राहुल गांधी का बिहार जाना सोची-समझी सियासत का हिस्सा माना जा रहा है. राहुल गांधी पटना के ऐतिहासिक बापू सभागार में पान महासम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. इस सम्मेलन पान व्यवसायी और सियासी दिग्गज शामिल हो सकते हैं.