होम / Rajasthan: भीलवाड़ा कांड के बाद राजस्थान सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम, मनचलों को मिलेगी सख्त सजा

Rajasthan: भीलवाड़ा कांड के बाद राजस्थान सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम, मनचलों को मिलेगी सख्त सजा

Mudit Goswami • LAST UPDATED : August 8, 2023, 10:57 pm IST
ADVERTISEMENT
Rajasthan: भीलवाड़ा कांड के बाद राजस्थान सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम, मनचलों को मिलेगी सख्त सजा

Rajasthan

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan: राजस्थान में सरकार बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सख्त हो गई है। भीलवाड़ा कांड़ के बाद सरकार महिला सुरक्षा में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। जिससे मनचलों की सजा सख्त ही नही, सख्त से सख्त होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगवार को ट्विट कर जानकारी देते हुए लिखा कि राज्य सरकार ने फैसला किया है कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके लिए मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा एवं राज्य सरकार/ पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर यह अंकित किया जाएगा। ऐसे असमाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना आवश्यक है।

 

भीलवाड़ा में हुई दिल दहला देने वाली घटना

2 अगस्त को राजस्थान के भीलवाड़ा में एक नाबालिग बच्ची के दुष्कर्म के साथ एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां दोपहर दो बजे बकरी चराने गई 14 साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके साथ ही आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता को जलती भट्टी में डाल दिया था। घटना के सामने आने के बाद देश के लोगों में आक्रोश का माहौल है। वहीं  घटना के बाद पुलिस ने तत्काल रुप से ऐक्शन लेते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस के द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है।

Also Read: 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT