India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan: राजस्थान के सिरोही जिले में शनिवार, 9 मार्च को शिवरात्रि मेले में दो समूहों के बीच लड़ाई के दौरान राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कांस्टेबल का नाम निरंजन सिंह था जो स्वरूपगंज पुलिस स्टेशन में तैनात थे। यह घटना लौटाना गांव में आयोजित मेले में हुई, जहां सिंह की ड्यूटी पर थे।
क्या है पूरी घटना?
पुलिस ने बताया कि मेले में दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया और जब निरंजन सिंह ने मामले में हस्तक्षेप किया तो किसी ने उनकी गर्दन पर चाकू मार दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी भाग गए और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटना के संबंध में आठ लोगों को हिरासत में लिया है।
एसपी सिरोही अनिल कुमार ने कहा कि मुख्य आरोपी की पहचान प्रवीण गरासिया के रूप में की गई है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
ये भी पढ़ें- Maharashtra: नागपुर में भाजपा के कार्यक्रम में अचानक मंचा भगदड़, एक महिला की मौत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया दुख
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर दुख जताया है। राज्य सरकार ने एक आश्रित को सरकारी नौकरी सहित परिवार को विशेष वित्तीय सहायता पैकेज की घोषणा की। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांस्टेबल के परिवार को अन्य विभागीय लाभों के साथ कुल 1.35 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्या कहा?
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, सिरोही के स्वरूपगंज में ड्यूटी करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कांस्टेबल निरंजन सिंह को श्रद्धांजलि। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। राज्य सरकार को हत्यारों को गिरफ्तार करना चाहिए और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Murder in Delhi: हमलावरों ने दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर