होम / Rajya Sabha Elections: जयपुर के लिए रवाना सोनिया गांधी, राज्यसभा के लिए करेंगी आज नामांकन दाखिल

Rajya Sabha Elections: जयपुर के लिए रवाना सोनिया गांधी, राज्यसभा के लिए करेंगी आज नामांकन दाखिल

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : February 14, 2024, 11:31 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Rajya Sabha Elections: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी जयपुर के लिए रवाना हो गई हैं। सोनिया गांधी आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में सोनिया गांधी को राजस्थान से पार्टी का उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया है। कहा जा रहा है कि, सोनिया आज जयपुर में नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रह सकते हैं।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 

जानकारी के लिए बता दे कि, 27 फरवरी को 15 राज्यों की 56 सीटों पर वोटिंग होनी है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस जल्द ही अपने उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर सकती है। सोनिया गांधी 1999 से लगातार लोकसभा सांसद हैं और वर्तमान में वह रायबरेली से लोकसभा सदस्य हैं। सोनिया गांधी भी अमेठी से लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। यह पहली बार होगा जब वह संसद के उच्च सदन में जाएंगी। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद राज्यसभा जाने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य होंगी। इंदिरा गांधी अगस्त 1964 से फरवरी 1967 तक उच्च सदन की सदस्य रहीं।

राज्यसभा जाने की स्थिति में संभावना है कि सोनिया गांधी आगामी लोकसभा चुनाव न लड़ें। पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए औपचारिक रूप से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इससे पहले साल 2019 में सोनिया गांधी ने घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा। कांग्रेस कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीटें जीतने की स्थिति में है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राजस्थान से राज्यसभा कार्यकाल इस साल अप्रैल में खत्म हो रहा है।

इन नेताओं का कार्यकाल हो रहा ख़त्म

बता दें कि, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव का कार्यकाल भी अप्रैल में ख़त्म हो रहा है। हाल ही में उच्च सदन से इस्तीफा देने वाले किरोड़ी लाल मीणा का कार्यकाल भी अप्रैल में खत्म हो जाएगा। बीजेपी पहले ही राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए मदन राठौड़ और चुन्नीलाल गरासिया को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी नेतृत्व से राज्य से राज्यसभा सीट के लिए सोनिया गांधी को नामांकित करने की अपील की थी। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करना 8 फरवरी से शुरू हो गया है।

ये भी पढ़े-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT