होम / Ram Mandir Inauguration: रामलला के मूर्ति का हुआ चयन, ट्रस्ट के महासचिव ने दी जानकारी

Ram Mandir Inauguration: रामलला के मूर्ति का हुआ चयन, ट्रस्ट के महासचिव ने दी जानकारी

Shanu kumari • LAST UPDATED : January 15, 2024, 5:27 pm IST
Ram Mandir Inauguration: रामलला के मूर्ति का हुआ चयन, ट्रस्ट के महासचिव ने दी जानकारी

Ram Mandir Inauguration

India News (इंडिया न्यूज), Ram Mandir Inauguration: रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में महज कुछ दिनों का समय बचा है। जिसके लिए रामलला के मूर्ति का भी चयन कर लिया गया है। इस मूर्ति को कर्नाटक के मशहूर मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाया गया है। आज (सोमवार) इस बात की पुष्टि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने की है। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मूर्ति का वजन करीब 200 किलोग्राम है।

चंपत राय ने क्या कहा 

चंपत राय ने मूर्तिकार अरुण योगीराज की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि उन्होंने कई मूर्तियां बनाई है। केदारनाथ में शंकराचार्य की मूर्ति, इंडिया गेट पर सुभाष की प्रतिमा भी बनाया है। चंपत राय ने बताया कि इसे बनाने के दौरान उन्होंने करीब 15 दिनों तक मोबाइल को खुद से दूर रखा। बता दें कि राम मंदिर के लिए तीन मूर्तिकारों द्वारा मूर्ति बनाई गई थी, जिसमें से अरुण योगीराज की बनाई मूर्ति का चुनाव किया गया है। इस मूर्ति में राम लला के 5 साल की अवस्था को दर्शाया गया है।

पुरानी मूर्ति का क्या होगा? 

वहीं Ram Mandir Inauguration के बाद पुरानी मूर्ति को लेकर पूछे जा रहे सवाल पर चंपत राय ने बताया कि पुरानी मूर्ति को भी मंदिर परिसर में ही रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए 16 जनवरी से पूजा-पाठ शुरु हो जाएगा। यह पूजा 21 जनवरी तक चलेगा। जिसके बाद 22 जनवरी को मूर्ति को गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा।

Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT