होम / Ram Mandir: रामलला की बाकी दो मूर्तियों का क्या होगा? जानें ट्रस्ट ने क्या कहा

Ram Mandir: रामलला की बाकी दो मूर्तियों का क्या होगा? जानें ट्रस्ट ने क्या कहा

Mudit Goswami • LAST UPDATED : January 17, 2024, 8:56 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Ram Mandir Inauguration: रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में महज कुछ दिनों का समय बचा है। जिसके लिए रामलला के मूर्ति का भी चयन कर लिया गया है। वहीं  श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में वैदिक अनुष्ठानों के बीच राम लला की शेष दो मूर्तियों में से एक को गर्भगृह में विराजमान करेगा। दिसंबर 2025 तक पूरे मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दूसरी बची हुई मूर्ति को दूसरे और आखिरी मंजिल पर विराजित किया जाएगा।

बता दें कि अयोध्या में  मूर्तिकारों ने रामलला की तीन अलग-अलग मूर्तियां गढ़ी थीं। तीनों में से एक ट्रस्ट 22 जनवरी को राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा। इस मूर्ति को कर्नाटक के मशहूर मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाया गया है। बता दें कि मूर्ति का वजन करीब 200 किलोग्राम है।

चंपत राय ने क्या कहा 

श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, “राम मंदिर की पहली और दूसरी मंजिल पर राम लला की शेष दो मूर्तियां भी विराजमान होंगी।” “उन्हें राजतिलक कराते समय भी सभी अनुष्ठान किए जाएंगे।”

पुरानी मूर्ति के लिए क्या कहा था

वहीं Ram Mandir Inauguration के बाद पुरानी मूर्ति को लेकर पूछे जा रहे सवाल पर चंपत राय ने पहले ही  बताया था कि पुरानी मूर्ति को भी मंदिर परिसर में ही रखा जाएगा। उन्होंने कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए 16 जनवरी से पूजा-पाठ शुरु हो जाएगा। यह पूजा 21 जनवरी तक चलेगा। जिसके बाद 22 जनवरी को मूर्ति को गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा।

Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT