होम / दिल्ली में राहत वाली बारिश, असम में रेड अलर्ट जारी, जानें दूसरे राज्यों का हाल

दिल्ली में राहत वाली बारिश, असम में रेड अलर्ट जारी, जानें दूसरे राज्यों का हाल

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : June 19, 2023, 8:24 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से प्रचंड गर्मी ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ है। मगर एक बार फिर राजधानी के मौसम ने करवट बदली है। दिल्ली में आज सोमवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। माना जा रहा है कि राजधानी के मौसम में ये बदलाव बिपरजॉय तूफान की वजह से आ रह है।

कई जगहों पर बारिश तो कहीं हीटवेव

IMD के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। तो कहीं लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। राजस्थान में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण राज्य में बाढ़ जैसे हालात बन घए हैं।

असम में रेड अलर्ट जारी

वहीं असम में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिसके चलते मौसम विभाग ने 5 दिन तक राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण राज्य में बाढ़ की स्थिति बन गई है। राज्य के 10 जिलों में करीब 37 हजार लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट 

एक तरफ IMD ने जहां दिल्ली में आज सोमवार को बारिश होने की संभावना जताई। तो वहीं झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा और तेलंगाना में 3 दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में बिपरजॉय का कहर

गुजरात में कहर बरपाने के बाद चक्रवात बिपरजॉय राजस्थान में कहर बरपा रहा है। चक्रवर्ती तुफान बिपरजॉय का दक्षिणी और पश्चिमी राजस्थान में कहर जारी है। बिपरजॉय के कारण राज्य में भारी बारिश हो रही है। जिससे बाड़मेर क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित है। वहीं साचौर में पांचला बांध और जालोर में सुरावा बांध के टूटने से इलाके में पानी भर गया है।

Also Read: राजधानी में हुई हल्की बारिश से सुहावना हुआ मौसम, दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत

Also Read: Petrol-Diesel Price: यूपी-बिहार में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, राजस्थान में बढ़े दाम, जानें अपने शहर के भाव!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Mileage Cars: इन 5 पेट्रोल गाड़ियों का माइलेज है इतना तगड़ा, CNG कारों को भूल जाएंगे- Indianews
Muslim Population: ‘मुस्लिम सबसे अधिक कंडोम का…’, पीएम मोदी के ‘ज्यादा बच्चे’ वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार -India News
Sahil Khan: कौन हैं अभिनेता साहिल खान, महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में क्या है उनकी भूमिका ?-Indianews
CSK vs SRH : चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 213 रन का लक्ष्य, शतक से चूके ऋतुराज गायकवाड़-Indianews
Kerala: देश के दक्षिणी राज्यों में हीटवेव का लहर, लू की चपेट में आने से एक की मौत
Bipasha Basu और Karan Singh Grover शादी की सालगिरह पर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट, देखें
Lok Sabha Election 2024: दो चरणों में कम मतदान की क्या है वजह, जानें लोगों की राय-Indianews
ADVERTISEMENT