Republic Day 2022 Best Tableau Marching Parties
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Republic Day 2022 Best Tableau, Marching Parties दिल्ली में इस बार गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) पर प्रदर्शित की गई झाकियों में से केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों की श्रेणी में नागरिक उड्डयन व शिक्षा मंत्रालय की झांकियों को विजेता घोषित किया गया है।
नौ केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की झाकियों ने इस बार परेड में हिस्सा लिया था। आज सर्वश्रेष्ठ झांकी और सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दलों के परिणाम जारी किए गए। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस बार पहली दफा गिणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लिया था। मंत्रालय की झांकी की थीम ‘उड़े देश का आम नागरिक’ पर आधारित थी। इसी तरह शिक्षा मंत्रालय की झांकी ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ पर आधारित थी।
सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दलों में नौसेना का दस्ता टॉप पर
सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दलों के परिणाम के अनुसार नौसेना (navy) के दल को सभी तीनों सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ करार दिया गया है। इसी के साथ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) व अन्य बलों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी घोषित किया गया। विशेष पुरस्कार श्रेणी के लिए आवासीय एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की झांकी को चुना गया। यह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर आधारित थी। इसके अलावा इस श्रेणी में ‘वंदे भारतम’ नृत्य समूह को भी चुना गया है।
जनता ने भी पहली बार बताई अपनी पसंद
आम जनता को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों और सर्वश्रेष्ठ झांकी का चयन करने का इस बार पहली बार मौका दिया गया था। इसके लिए लोकप्रिय पसंद श्रेणी बनाई गई थी और माइजीओवी प्लेटफॉर्म पर 25 से 31 जनवरी के बीच आॅनलाइन वोटिंग हुई थी।
इसमें तीनों सेवाओं की मार्चिंग टुकड़ियों में वायुसेना के दल को और सीएपीएफ व सहायक दलों में सीआरपीएफ को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। इस श्रेणी में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में महाराष्ट्र की झांकी को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। दूसरा स्थान उत्तर प्रदेश की झांकी को मिला और तीसरा स्थान जम्मू-कश्मीर को मिला।
Also Read :Know Everything About Gallantry Awards: कब हुई थी गैलेंट्री अवार्ड की शुरुआत, कैसे होता है इसका चयन?
राज्यों में यूपी टॉपर, कर्नाटक दूसरे व मेघालय तीसरे नंबर पर
सर्वश्रेष्ठ झांकी के नतीजों के मुताबिक देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुत की गई झांकियों में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश की झांकी ‘एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम’ पर आधारित थी। इसमें दूसरा स्थान कर्नाटक की झांकी को मिला जो ‘पारंपरिक हस्तशिल्प के पालने’ पर आधारित थी। इसके अलावा इस श्रेणी में तीसरा स्थान मेघालय की झांकी को मिला।
Also Read : Padma Awards 2022 नीरज चोपड़ा सहित पदमश्री पाने वालों में हरियाणा की चार हस्तियां
Connect With Us: Twitter Facebook