Live
Search
Home > देश > Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर फैली देशभक्ति की रोशनी, दिल्ली से मुंबई तक तिरंगे में नहाया भारत

Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर फैली देशभक्ति की रोशनी, दिल्ली से मुंबई तक तिरंगे में नहाया भारत

Republic Day 2026: भारत ने सोमवार को पूरे उत्साह और गर्व के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया. सुबह की ठंड के बीच जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे राजधानी दिल्ली और मुंबई में देशभक्ति का रंग गहराता चला गया.

Written By: Shristi S
Last Updated: January 26, 2026 22:54:58 IST

Mobile Ads 1x1
Republic Day 2026: भारत ने सोमवार को पूरे उत्साह और गर्व के साथ 77वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया. सुबह की ठंड के बीच जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे राजधानी दिल्ली (Delhi) और आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में देशभक्ति का रंग गहराता चला गया. दिल्ली और मुंबई के ऐतिहासिक धरोहर से लेकर सरकारी दफ्तरों तक तिरंगे के रंग में रंग गया. ऐसे में चलिए विस्तार से देखें दिल्ली और मुंबई के तिरंगे से लिपटे इस भव्य नजारों को. 

दिल्ली में तिंरगे की भव्य झलक

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ही कर्तव्य पथ, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, राष्ट्रपति भवन के साथ-साथ राजधानी के कई प्रतिष्ठत इमारतों को तिंरगे की रोशनी से सजाया गया. रात होते-होते पूरा लूटियंस जोन देशभक्ति के रंग में रंग गया. सुबह होते ही कर्तव्य पथ पर पारंपरिक परेड हुई. 

मुंबई में पहली बार समुद्र पर तिरंगा

मुंबई में इस साल गणतंत्र दिवस का जश्न ऐतिहासिक और कुछ अलग अंदाज में देखने को मिला. गेटवे ऑफ इंडिया के पास पहली बार आयोजित समुद्री परेड ने सभी का ध्यान खींचा. अरब सागर में 200 से ज्यादा नाव और लग्जरी यॉट्स ने तिरंगे का आकार बनाकर देशभक्ति का अद्भुत नजारा पेश किया. शाम ढलते ही मुंबई की पहचान मानी जाने वाली इमारतें जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, बीएमसी बिल्डिंग और मंत्रालय शामिल तिरंगे की रोशनी में भव्य तरीके से जगमगाते दिखें.

MORE NEWS