होम / 74th republic day: आज कर्तव्य पथ बनेगा भारत के सैन्य कौशल, सांस्कृतिक विविधता का गवाह

74th republic day: आज कर्तव्य पथ बनेगा भारत के सैन्य कौशल, सांस्कृतिक विविधता का गवाह

Monu Kumar • LAST UPDATED : January 26, 2023, 7:54 am IST

नई दिल्ली।(Today, Kartavya Path will witness military prowess and cultural diversity) देशभर में आज 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस साल का गणतंत्र दिवस समारोह देश के सैन्य कौशल और सांस्कृतिक विविधता का गवाह बनेगा। इसके अलावा आज का रिपब्लिक देश की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं, नारी शक्ति, न्यू इंडिया और मेक इन इंडिया के लक्ष्य को साकार करने में एक कदम और आगे बढ़ाएगा। आपको यहां बताते चलें कि गणतंत्र दिवस परेड आज सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी।

भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व 61 कैवेलरी के एक माउंटेड कॉलम, नौ मैकेनाइज्ड कॉलम, छह मार्चिंग टुकड़ियों और आर्मी एविएशन कॉर्प्स के एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर द्वारा एक फ्लाई पास्ट द्वारा किया जाएगा।

बतौर राष्ट्रपति मुर्मु पहली बार करेंगी गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज कर्तव्य पथ से 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में देश का नेतृत्व करेंगी। वहीं, 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी मुख्य अतिथि होंगे। परेड समारोह की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने के साथ होगी। पीएम मोदी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद पीएम के अलावा देश के गृहमंत्री,रक्षामंत्री और वित्तमंत्री के साथ विपक्ष के नेताओं के और अन्य वीवीआईपी व वीआईपी लोग परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगे। परंपरा के मुताबिक गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और उसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी साथ ही राष्ट्रगान होगा। ऐसा पहली बार होगा जब 21 तोपों की सलामी 105 मिमी की भारतीय फील्ड गन से दी जाएगी।

मिस्र के सैनिकों का एक जत्था भी परेड में लेगा हिस्सा

कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी के नेतृत्व में पहली बार कर्तव्य पथ पर मार्च करते हुए मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल भी गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बनेगा। दल में 144 सैनिक शामिल होंगे।

छह अग्निवीर भी बनेंगे इस गणतंत्र परेड का गवाह

61 कैवलरी की वर्दी में पहली टुकड़ी का नेतृत्व कैप्टन रायजादा शौर्य बाली करेंगे। 61 कैवलरी दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय घुड़सवार कैवेलरी रेजिमेंट है, जिसमें सभी ‘स्टेट हॉर्स यूनिट्स’ का मित्रण है। भारतीय नौसेना दल में 144 युवा नाविक भी शामिल होंगे। जिसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत कंटिजेंट कमांडर करेंगी।मार्च करने वाली टुकड़ी में पहली बार तीन महिलाएं और छह अग्निवीर भी शामिल होंगे।

परमवीर चक्र और अशोक चक्र पाने  वाले जवान परेड में होंगे शामिल

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों के विजेता उनके पीछे-पीछे आएंगे। इनमें परमवीर चक्र और अशोक चक्र के विजेता शामिल हैं। परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (मानद कप्तान) बाना सिंह,18 ग्रेनेडियर्स (सेवानिवृत्त) और सूबेदार (मानद लेफ्टिनेंट) संजय कुमार, सूबेदार मेजर (मानद कप्तान) योगेंद्र सिंह यादव, लेफ्टिनेंट कर्नल जस राम सिंह (सेवानिवृत्त) और जीप पर डिप्टी परेड कमांडर के पीछे कर्नल डी श्रीराम कुमार शामिल होंगे।

Also Read: 74th Republic Day: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम,जमीन से आसमान तक हाई अलर्ट

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Elections: ‘भारत को कमजोर करने में कुछ देशों का हाथ’, पीएम मोदी ने कर्नाटक में लगाया बड़ा आरोप -India News
Parineeti Chopra: ‘बस वजन घटाया…’, परिणीति चोपड़ा ने अपनी सबसे बड़ी गलती का किया खुलासा -India News
Ankur Jain: कौन हैं टेक अरबपति अंकुर जैन? जिन्होंने पूर्व WWE स्टार एरिका हैमंड से रचाई शादी- Indianews
Aamir Khan: ‘रेडियो सीन के दौरान वास्तव में बिना कपड़ो के था’, आमिर खान ने फिल्म पीके की शूटिंग को लेकर किया खुलासा -India News
Diljit Dosanjh: कनाडा में बजा पंजाबी गानों का डंका, दिलजीत दोसांझ ने वैंकूवर स्टेडियम में इतिहास रचा- Indianews
Priyanka Chopra: बेटी मालती संग प्रियंका चोपड़ा ने लिया आइसक्रीम का आनंद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल -India News
Elon Musk: एलन मस्क ने चीनी पीएम से की मुलाकात, कहा- भविष्य में सभी कारें होंगी इलेक्ट्रिक- Indianews
ADVERTISEMENT