होम / महिला डॉक्टर के अंतिम संस्कार में क्यों की गई जल्दबाजी? श्मशान घाट पर मौजूद इस शख्स ने खोला राज

महिला डॉक्टर के अंतिम संस्कार में क्यों की गई जल्दबाजी? श्मशान घाट पर मौजूद इस शख्स ने खोला राज

Raunak Kumar • LAST UPDATED : August 21, 2024, 5:17 pm IST

RG Kar Hospital Case

India News (इंडिया न्यूज), RG Kar Hospital Case: कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की गुत्थी अभी भी नहीं सुलझ पाई है। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने जल्दबाजी में महिला डॉक्टर के शव को ले जाकर पानीहाटी श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले पर श्मशान घाट के प्रभारी प्रबंधक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। पानीहाटी श्मशान घाट के प्रबंधक भोलानाथ पात्रा का दावा है कि भले ही पीड़ित परिवार ने मीडिया से शिकायत की हो कि शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन मृत डॉक्टर की मां ने उस दिन दाह संस्कार में कोई हस्तक्षेप नहीं किया।

श्मशान घाट के प्रबंधक ने खोला बड़ा राज

बता दें कि, पुलिस ने पानीहाटी श्मशान घाट के प्रबंधक भोलानाथ पात्रा से कहा था कि एक स्थानीय लड़की का शव आएगा। हालांकि, तब तक प्रबंधक और श्मशान घाट पर काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को भी टीवी से आरजी कर अस्पताल की घटना के बारे में पता चल चुका था। जिस दिन महिला डॉक्टर का अंतिम संस्कार किया गया। उस दिन श्मशान घाट पर अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ थी। शव पहुंचने से पहले ही श्मशान घाट क्षेत्र में भीड़ बढ़ गई थी।भोलानाथ पात्रा ने आगे बताया कि अंतिम संस्कार के समय स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधियों के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद था। श्मशान घाट पर पहले से ही दो शव आ चुके थे, लेकिन स्थिति को देखते हुए महिला डॉक्टर के शव का अंतिम संस्कार पहले किया गया। पुलिस ने सभी व्यवस्थाएं की थीं।

दुनिया तबाह करने की कगार पर खड़े ये दो ताकतवर देश, लीक हो गया परमाणु मास्टर प्लान

क्या पुलिस ने दिखाई जल्दबाजी?

दरअसल, भोलानाथ पात्रा ने दावा किया कि पूरे इलाके में भीड़ होने के कारण पुलिस मामले को संभालने की कोशिश कर रही थी। इसके अलावा उन्होंने और श्मशान घाट के अन्य कर्मचारियों ने शोकाकुल परिवार को राहत पहुंचाने के लिए कुछ अन्य कदम भी उठाए। वहीं पहले से आ चुके दो शवों के परिजनों से अनुरोध किया गया कि वे महिला डॉक्टर के शव के अंतिम संस्कार का इंतजार करें। पानीहाटी श्मशान घाट के प्रबंधक भोलानाथ पात्रा ने दावा किया कि पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार पहले किया गया, क्योंकि दोनों शवों के परिजन भी इसके लिए राजी थे। भोलानाथ बाबू ने इलाके में रहने वाली महिला डॉक्टर के साथ हुई इस बर्बरता के लिए दोषियों को कड़ी सजा देने की भी मांग की।

सबसे करीबी ने Mamta Banerjee को छोड़ दिया अकेला? Kolkata Doctor Murder केस के बाद TMC में कैसे आया भूचाल?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

बेटे की बर्थडे पार्टी में ऐसा क्या हुआ जिससे महिला की हुई मौत? वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश
Politics News: उपचुनाव से पहले फेरबदल, मदन राठौड़ ने करौली BJP जिला अध्यक्ष को पद से हटाया
तो इसलिए आयुष शर्मा ने अपने बच्चों का पहला नाम मुस्लिम रखा और सरनेम हिंदू, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
इतनी ज्यादा सस्ती हो गई शराब! मात्र 99 रुपये में जमकर छलका सकते हैं सारे ब्रांड 
Nawada Incident: जीतन राम मांझी के ‘यादवों’ वाले बयान पर भड़के लालू प्रसाद यादव, जानें क्या कहा
‘युवा अब पत्थर नहीं, किताबें और कलम लेकर चलते हैं’, जानिए PM Modi ने ऐसा क्यों कहा?
PM Kusum Yojana : खुशखबरी! राजस्थान में लगेंगे 608 पावर प्लांट, किसानों को अब दिन में भी मिलेगी बूजली
ADVERTISEMENT