Indin news (इंडिया न्यूज़), I.N.D.I.A alliance: विपक्षी गठबंधन ‘I.N.D.I.A’ के बैठक से पहले दरार की खबर आ रही है। केंद्र सरकार को टक्कर देने के लिए बनाए गए गठबंधन में 26 दल शामिल है। पहले पटना, फिर बैंगलुरु और अब मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक होने वाली है। इस बैठक से पहले खबर आ रही है, कि आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी ने राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में यह एकजुटता नहीं दिखा सकते है। क्योंकि आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब के बाद अन्य राज्यों में अपना जानाधार बनाना चाहती है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी मध्य प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहती है।

  • सपा ने किया मध्य प्रदेश विधानसभा के  6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
  • अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पिछले दिनों मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ के दौरे पर थे

2018 में 50 सीटों पर चुनाव लड़ी थी सपा

पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी  50 सीटों पर चुनाव लड़ी जिसमें उसे मात्र 1 सीटें, और 1.3 प्रतिशत वोट प्राप्त हुई थी  पार्टी प्रदेश के यादव वोटर को अपना कैडर वोट मानती है। उत्तर प्रदेश से सीमा वाले इलाके में सपा गठबंधन में दरार पैदा कर सकती है। मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रमुख रामायम सिंह पटेल ने इस बात से साफ इंकार कर दिया कि पार्टी प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लगेड़ी।

अखिलेश ने  किया उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

रविवार को अखिलेश यादव ने एमपी की दौहानी और चितरंगी विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। ये दोनों सीटे विध्य क्षेत्र के अंतर्गत आता है और अनुसूचित जनजाती के लिए आरक्षित है। विध्य का इलाका उत्तर प्रदेश के सीमा से लगता है। दौहानी सीट पर विश्वनाथ सिंह गौड़ मरकाम और चितरंगी पर श्रवण कुमार सिंह गौड़ सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले बुधवार को उत्तर प्रदेश बॉर्डर से ही लगे हुए बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल बेल्ट की कुछ विधानसबा सीटों के लिए सपा की ओर से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी।

केजरीवील मध्य प्रदेश छतीसगढ़ के दौरा कर चुकें है

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले दिनों मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ के दौरे पर थे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने रायपुर में 10 गारंटी की घोषणा की। और भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों पर जमकर निशाना साधा था। केजरीवाल ने मध्य प्रदेश में भी कई वादे किए और कहा सरकार बनी तो जनता के लिए कई विकास करेंगे।

यह भी पढ़े