Live
Search
Home > देश > गरमाया पंडित रवि शंकर का आखिरी शिष्य होने का मामला, ऋषभ शर्मा ने अनुष्का शंकर को दिया जवाब

गरमाया पंडित रवि शंकर का आखिरी शिष्य होने का मामला, ऋषभ शर्मा ने अनुष्का शंकर को दिया जवाब

म्यूजिशियन ऋषभ शर्मा खुद को संगीत वादक पंडित रविशंकर का शिष्य बनाते हैं. हालांकि पंडित रविशंकर की बेटी ने इस बात से इंकार कर दिया. इसके बाद ऋषभ ने इसको लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 22, 2026 14:42:54 IST

Mobile Ads 1x1

Rishab Sharma: देश ही नहीं पूरी दुनिया में सितार वादक के तौर पर मशहूर ऋषभ रिखीराम शर्मा इन दिनों विवाद में हैं. ऋषभ खुद को जाने-माने सितार वादक पंडित रविशंकर के सबसे छोटे और आखिरी शिष्य बताते हैं. हालांकि हाल ही में सितार वादक पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर ने उन दावों को खारिज कर दिया. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि ऋषभ एक टैलेंटेड सिंगर और सितार वादक हैं लेकिन उसने मेरे पिता से नहीं बल्कि उनके एक करीबी शिष्य परिमल सदाशिव से दीक्षा ली है. उसने मेरे पिता से कुछ लेसन लिए हैं लेकिन इनफॉर्मली, जिसमें परिमल अंकल भी कमरे में थे.

पंडित रविशंकर के शिष्य होने पर क्या बोलीं अनुष्का

अनुष्का ने आगे कहा कि वो ऋषभ को बचपन से जानती हैं क्योंकि वो इंस्ट्रूमेंट बनाने वाले संजय रिकिराम शर्मा का बेटा था. पता नहीं किस तरह से मेरे पिता का आखिरी शिष्य बनने की की कहानी बन गई, जो सच नहीं हैं. वो लड़का सुपर टैलेंटेड है. वो इस कहानी के साथ या इसके बाद भी सफलता का हकदार है. इस बयान के बाद ऋषभ ने अपनी तरफ से ऑफिशियल बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मुलाकात और दीक्षा लेने के बारे में पूरी जानकारी दी. 

ऋषभ ने जारी किया बयान

ऋषभ ने बयान जारी करते हुए बताया कि पंडित रवि शंकर ने 2012 में पर्सनली उनके टैलेंट को परखा था और उन्हें डिटेल में क्लासेज दी थीं. ट्रेडिशनल गंडा बंधन सेरेमनी के जरिए उन्होंने ऋषभ को आधिकारिक रूप से अपना शिष्य माना था. उन्होंने बताया कि उस्ताद (पंडित रविशंकर) ने बाद में एक कॉन्सर्ट के दौरान सबके सामने ऋषभ को अपने सबसे छोटे शिष्य के तौर पर इंट्रोड्यूस भी कराया था. उन्होंने ये उनके गुरु और शिष्य का सबूत है. उन्होंने बताया कि पंडित रविशंकर के निधन के बाद उन्हें सीनियर शिष्य पंडित परिमल सदाफल ट्रेनिंग दी.

इन म्यूजिशियन से ली शिक्षा

पंडित परिमल की गाइडेंस और मेंटरशिप अभी भी जारी है. बता दें कि पंडित परिमल सदाफल के साथ ही ऋषभ ने पंडित अरुण भरत राम, उस्ताद रईस खान, उस्ताद आशीष खान, पार्थोसारथी चटर्जी और शुभेंद्र राव समेत कई जाने-माने म्यूजिशियन से भी शिक्षा ली है.

MORE NEWS

Home > देश > गरमाया पंडित रवि शंकर का आखिरी शिष्य होने का मामला, ऋषभ शर्मा ने अनुष्का शंकर को दिया जवाब

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 22, 2026 14:42:54 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS