होम / चांद पर ISRO और अशोक स्तंभ के निशान, जानें रोवर प्रज्ञान ने कैसे किया ये कारनामा

चांद पर ISRO और अशोक स्तंभ के निशान, जानें रोवर प्रज्ञान ने कैसे किया ये कारनामा

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : August 24, 2023, 9:53 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan 3 Landing on Moon, नई दिल्ली: चांद पर चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान भी बाहर आ गया है। चंद्रयान के लैंडिंग के करीब 2.30 घंटे बाद प्रज्ञान लैंडर से बाहर आया। लैंडिंग के बाद धूल के पूरी तरह से शांत हो जाने के बाद इसरो ने रोवर प्रज्ञान को विक्रम से बाहर निकाला। चंद्रमा पर प्रज्ञान ने अशोक स्तंभ और इसरो (ISRO) के निशान छोड़ दिए हैं।

चांद पर ISRO और अशोक स्तंभ के निशान

चांद पर लैंडर विक्रम की सफल लैंडिंग के बाद गोद में बैठे रोवर प्रज्ञान को वहां से बाहर निकालना था। रोवर प्रज्ञान के बाहर निकले के बाद अब असली मिशन शुरू होगा। प्रज्ञान और विक्रम मिलकर ISRO को चांद के दक्षिणी ध्रुव का हालचाल बताएंगे। ISRO के अनुसार, लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान बाहर आ गया है। चांद पर उसने ISRO और अशोक स्तंभ के निशान छोड़ दिए हैं। 14 दिन तक रोवर प्रज्ञान अब चांद पर रहकर स्टडी करेगा। जिसके बाद लैंडर विक्रम को डेटा कलेक्ट करके भेजेगा। धरती पर बैठे ISRO के साइंटिस्टों को यहां से सभी जानकारियां मिलती रहेंगी।

रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा पर कैसे छोड़े निशान

लैंडर विक्रम से बाहर आने के बाद जैसे-जैसे रोवर प्रज्ञान आगे बढ़ रहा है। वह चंद्रमा पर अशोक स्तंभ और इसरो (ISRO) के अमिट निशान छोड़ता जा रहा है। दरअसल, प्रज्ञान के पहियों पर अशोक स्तंभ और इसरो के निशान बने हुए हैं। जो जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा चांद की धरती पर अपने निशान छोड़ता जाएगा। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिग से पहले ISRO ने इसकी जानकारी दी थी।  रोवर के एक तरफ के पहियों पर अशोक स्तंभ और दूसरी तरफ के पहियों पर इसरो का निशान बने हैं।

लैंडिंग के 2.30 घंटे बाद क्यों बाहर आया प्रज्ञान?

चांद पर चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान काफी ज्यादा धूल उड़ने लगी थी। चांद पर पृथ्वी की तुलना में गुरुत्वाकर्ष्ण काफी ज्यादा कम है। जिस कारण वहां पृथ्वी की तरह धूल जल्दी नीचे नहीं बैठती है। जिसके चलते ISRO के वैज्ञानिकों ने पहले धूल के बैठने का इंतजार किया। जिसके बाद रोवर प्रज्ञान को बाहर निकाला। अगर लैंडिंग के तुरंत बाद ही उसको बाहर उतार दिया जाता तो ऐसे में उसके कैमरों पर धूल जमा हो जाती। साथ ही रोवर में लगे उपकरणों को भी काफी ज्यादा नुकसान हो सकता था। जिस कारण मिशन पूरा करने में रोवर को समस्या हो सकती थी।

Also Read: 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

प्रियंका चोपड़ा, जस्टिन बीबर से रिहाना तक, Met Gala 2024 में क्यों शामिल नहीं हुए ये कलाकार -Indianews
Lok Sabha Election Phase 3: बंगाल में मतदान के दौरान हुआ हिंसा, भाजपा उम्मीदवार से भिड़ा टीएमसी का बूथ कार्यकर्ता-Indianews
Rajasthan: फोन लेकर स्कूल में प्रवेश किया तो होगा बुरा हाल, राजस्थान सरकार ने शिक्षकों पर लगाई बड़ी पाबंदी-Indianews
PM Modi: यह पहली बार है जहां…, मां को याद करके भावुक हुए पीएम मोदी-Indianews
Lok Sabha Election 2024: रायबरेली और अमेठी चुनाव, प्रियंका के साथ गहलोत और बघेल बनायेंगे जीत की रणनीति
IRCTC Arunachal Package: परिवार के साथ इस सुंदर जगह पर बिताएं 8 दिन, IRCTC ने की स्पेशल पैकेज की घोषणा-Indianews
West Bengal: संदेशखाली मामले में स्टिंग ऑपरेशन ने बढ़ाई दीदी की मुश्किलें, बीजेपी ने लगाया ये गंभीर आरोप-Indianews
ADVERTISEMENT