होम / Russia Ukraine Conflict Live Updates यूक्रेन रूस से वार्ता के लिए तैयार, रूस बोला पहले हथियार डालो

Russia Ukraine Conflict Live Updates यूक्रेन रूस से वार्ता के लिए तैयार, रूस बोला पहले हथियार डालो

Vir Singh • LAST UPDATED : February 25, 2022, 6:28 pm IST

Russia Ukraine Conflict Live Updates

इंडिया न्यूज, कीव/मास्को:

Russia Ukraine Conflict Live Updates रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच दोनों देशों की तरफ से युद्ध को खत्म करने के लिए बयान सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार यूक्रेन रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन रूस ने इसके लिए उसके सामने शर्त रखी है। रूस ने कहा है कि यूक्रेन की सेना पहले अपने हथियार डाले यानी आत्मसर्मपण करे तभी वह उसके साथ बात करेगा। अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है।

Also Read : Russia Ukraine Dispute Update : चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर बढ़ा रेडिएशन

यूक्रेन ने टेक्स्ट मैसेज जारी कर बताई अपनी राय

Russia Ukraine Conflict Live Updates
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (President of Ukraine Zelensky) के सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक ने मीडिया से आज कहा कि उनका देश शांति चाहता है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन रूस के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है, जिसमें नाटो के संबंध में तटस्थ स्थिति भी शामिल हैं। मायखाइलो पोडोलीक अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर के साथ अपना रुख साझा किया है। उन्होंने एक टेक्स्ट मैसेज के जरिये कहा कि अगर बातचीत संभव है, तो यह तत्काल प्रभाव से आयोजित की जानी चाहिए।

Also Read : Russia Ukraine War Crisis: क्या रूस का यूक्रेन पर हमला तीसरे विश्व युद्ध का संकेत है?

यूक्रेन को रूसी विदेश मंत्री का जवाब

Russia Ukraine Conflict Live Updates
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

यूक्रेन की बातचीत की शर्त के जवाब में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Russian Foreign Minister Sergei Lavrov) ने कहा कि यूक्रेन की सेना हो पहले आत्मसर्मण करना होगा। उसे पहले अपने हथियार डालने होंगे तभी रूस यूक्रेन से बातचीत कर पाएगा। लावरोव ने यह भी कहा कि रूस यूक्रेन पर ‘नव-नाजियों’ का शासन नहीं चाहता है। गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के युद्ध के ऐलान के बाद रूस ने कल रूस ने यूक्रेन पर चौतरफ आक्रमण शुरू कर दिया था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह एक यूरोपीय राज्य पर सबसे बड़ा हमला है।

लगातार कीव की तरफ बढ़ रही रूस की सेनाएं

Russia Ukraine War Impact

बता दें कि अभी युद्ध टला नहीं है। रूस की सेनाएं लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ बढ़ रही हैं। आज सुबह भी रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव में क्रूज और मिसाइलों से करीब छह हमले किए। बचाव में यूक्रेन भी रूस पर हमले कर रहा है। रूस समर्थित विद्रोहियों को उम्मीद है कि उनके सैनिक जल्द यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्रों की सीमाओं की ओर बढ़ेंगे।

Also Read : Biden Warns Russia : पुतिन ने युद्ध चुना है अब वे और उनका देश नतीजा भुगतेंगे

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Malaika Arora ने इस डिजाइनर को किराए पर दिया अपना बांद्रा स्थित अपार्टमेंट, प्रति माह मिलेगा इतने लाख का रेंट -Indianews
Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई शुरू, जानिए ED ने SC से क्या कहा-Indianews
Rakhi Sawant Health Update: सर्जरी से पहले राखी सावंत ने दिया हेल्थ अपडेट, अपने आप को बताया फाइटर -Indianews
PM Prachanda: नेपाल पीएम के सामने आई चौथी बार विश्वास मत हासिल करने की चुनौती, क्या बचा पाएंगे कुर्सी-Indianews
मेरा नाम ईशा नहीं…., करिश्मा कपूर के बाद, Esha Deol ने बताया अपने नाम का सही मतलब और उच्चारण -Indianews
Lok Sabha Election: पंजाब में कई सीटों पर हो सकता है कड़ा मुकाबला, इनके मैदान में उतरने से बिगड़ सकता है खेल
कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए Sobhita Dhulipala ने चुराया अथिया शेट्टी का लुक, देखें तस्वीरें
ADVERTISEMENT