होम / Russia Ukraine War 25th Day Live Update : रूस ने यूक्रेन में स्कूल पर दागी हाइपरसोनिक मिसाइल, इमारत में थे 400 लोग

Russia Ukraine War 25th Day Live Update : रूस ने यूक्रेन में स्कूल पर दागी हाइपरसोनिक मिसाइल, इमारत में थे 400 लोग

Vir Singh • LAST UPDATED : March 20, 2022, 4:29 pm IST

Russia Ukraine War 25th Day Live Update

इंडिय न्यूज, कीव:

Russia Ukraine War 25th Day Live Update रूस और यूक्रेन में जारी घमासान के बीच रूस ने यूक्रेन में एक स्कूल पर बड़ा हमला किया है। घटना यूक्रेन के मारिउपोल शहर की है। यहां एक आर्ट स्कूल के ऊपर रूस की ओर से हाइपरसोनिक मिसाइल (hypersonic missile) दागी गई है।

हमले के बाद यूक्रेन ने कहा है कि जिस स्कूल पर मिसाइल गिरी है उसमें लगभग 400 लोगों ने शरण ले रखी है। सभी लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। अब तक किसी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। लगातार हो रहे रूसी हमलों के डर से मौके पर जाना खतरे से खाली नहीं है। यूक्रेन के कई शहरों में पहले ही हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का आज 25वां दिन है।

Also Read : Zelensky Gave a stern warning to Putin जेलेंस्की ने पुतिन को दी सख्त चेतावनी, कहा- रूस को कई पीढ़ियों तक चुकानी पड़ेगी युद्ध की कीमत

यूक्रेन के हथियारों के डिपो को भी रूस ने मिसाइल से कर दिया है तबाह

Russia Ukraine War 24th Day Update

रूस ने कल यूक्रेन के इवानो-फ्रैंकिव्स्क क्षेत्र में स्थित हथियार के एक बड़े अंडरग्राउंड डिपो पर हाइपरसोनिक मिसाइलें दागकर उसे तबाह कर दिया था। रूस व यूक्रेन के बीच कई दौर की वार्ता के बावजूद मसले का हल नहीं निकला है और रूस ताबड़तोड़ हमले करके यूक्रेन को बर्बाद करने में लगातार जुटा है। यूक्रेन की राजधानी कीव सहित देश के कई शहरों पर कल भी ताबड़तोड़ हमले किए। पहले मारिउपोल शहर में ही रूस ने एक थिएटर पर बम गिराए थे। इस थिएटर में भी आम नागरिकों ने शरण ली थी। इस सप्ताह बुधवार तक 130 लोगों को वहां से निकाला गया था। आज रूस ने यूक्रेन के दो अन्य शहरों रुबिजन व सेवेरोडनेत्सक में जोरदार बमबारी की।

जानिए क्यों रूस मारिउपोल को बार-बार निशाना बना रहा

Russia Ukraine War 25th Day Live Update

रणनीतिक लिहाज से यूक्रेन का मारिउपोल शहर बहुत महत्वपूर्ण है। जानकारों का कहना है कि यह अजोव शहर की एक रणनीतिक बंदरगाह है। रूस की ओर से इस शहर को बार-बार निशाना बनाने का मकसद यहां पानी की आपूर्ति, ऊर्जा व खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति को बाधित करना है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मारिउपोल के हालात गहरी चिंता जताई है। जानकारी के अनुसार लगभग चार लाख लोग दो सप्ताह से इस शहर में फंसे हुए हैं। लोकल अफसरों का कहना है कि बमबारी के बीच लोगों को बचाना मुश्किल हो रहा है। इसी के साथ बिजली व पानी की आपूर्ति बाधित होने से और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Russia Ukraine War 25th Day Live Update

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT