होम / Russia Ukraine War Tenth Day live : जंग में मदद के लिए विदेशों से स्वदेश लौटे 66 हजार यूक्रेनवासी

Russia Ukraine War Tenth Day live : जंग में मदद के लिए विदेशों से स्वदेश लौटे 66 हजार यूक्रेनवासी

Vir Singh • LAST UPDATED : March 5, 2022, 3:39 pm IST

Russia Ukraine War Tenth Day live

इंडिया न्यूज, कीव:

Russia Ukraine War Tenth Day live रूस और यूक्रेन के बीच जंग अब निर्णयक मोड पर आ गई है और कभी आर-पार की लड़ाई हो सकती है। इस बीच बाज बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि जंग में यूक्रेन सेना व अन्य सुरक्षा एजेंसियों और सरकार की मदद करने के मकसद से विदेशों में रह रहे 60 हजार से ज्यादा युक्रेन के लोग अपने देश लौट रहे हैं।

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज्नीकोव ने यह पुष्टि की है। जंग के दसवे दिन रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर आज हमले और बढ़ा दिए हैं। लगातार सुबह से हमलों के सायरन की आवाजें सुनी जा रही हैं। आम लोग बंकरों में छिप रहे हैं। ओलेक्सी रेज्नीकोव ने कहा कि 66,224 यूक्रेनवासी रूस के खिलाफ युद्ध में साथ देने के लिए अपने देश लौट चुके हैं।

रूस का डटकर मुकाबला कर रहा यूक्रेन

रूस की सेनाएं हर रोज यूक्रेन सीमाओं में आगे बढ़ रहा है। हालांकि यूक्रेन की सेना भी जंग का डटकर मुकाबला कर रही हैं। रूस से जंग शुरू होने के बाद से यूक्रेन के लाखों लोग बेघर भी हुए हैं। अब तक बुजुर्गों व आम नागरिकों सहित दस लाख से ज्यादा लोग देश छोड़कर पड़ोसी देशों में शरण लिए हुए हैं। इस बीच प्राप्त जानकारी के अनुसार रूस ने दक्षिण पश्चिम यूक्रेन के गांवों में हवाई हमला किया जिससे छह लोगों की मौत हो गई।

यूक्रेन ने दोबारा कब्जे में लिया जोपोरिज्जिया परमाणु संयंत्र

Russia Ukraine War Tenth Day live

यूक्रेन ने अपने जोपोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र को दोबारा कब्जे में ले लिया है। रूसी सेना ने हाल ही में हमला कर इस पर अपना कब्जा कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि यूक्रेन ने इसको रूस से छुड़ा लिया है। भारत ने कल चेताया था कि न्यूक्लियर प्लांटों से संबंधित किसी हादसे के पर्यावरण व जन स्वास्थ्य पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। भारत की तरफ से यह भी कहा गया था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) को यूक्रेन में बने मानवीय संकट को समझना चाहिए।

यूक्रेन के दो शहरों में पांच घंटे का सीजफायर

Russia Ukraine War Tenth Day Update

रूस ने इस बीच आज यूक्रेन के मारियुपोल और वोल्नोवाखा से नागरिकों के बाहर निकलने के लिए पांच घंटे तक संघर्षविराम का ऐलान किया है। हाल ही में हुई मीटिंग में सहमति के बाद शायद आम लोगों को सुरक्षित बाहर जाने के लिए मानवीय गलियारे खोले गए हैं। स्पुतनिक समाचार एजेंसी ने रूसी रक्षा मंत्रालय का हवाला देते यह जानकारी दी है। आज सुबह 10 बजे से पांच घंटे के लिए संघर्ष विराम का ऐलान किया गया था।

Also Read : Russia Ukraine War Harmful For India : जानिए कैसे, रूस पर लगी पाबंदियों का असर भारत के रक्षा आयात पर पड़ेगा?

Also Read : Russia Ukraine War Live Updates : रूस के हमले के बाद यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में लगी आग

Connect With Us : Twitter | Facebook 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Afghanistan Floods: अफगानिस्तान में बाढ़ ने मचाया तहलका, मरने वालो की संख्या 300 के पार पहुंचा-Indianews
Ileana D’Cruz ने मदर्स डे पर बेटे के साथ शेयर की तस्वीर, क्यों चुना Koa Phoenix नाम – Indianews
प्रेग्नेंट हैं Ankita Lokhande? एक्ट्रेस ने खुद को दी मदर्स डे की शुभकामनाएं, देखें वीडियो -Indianews
Lok Sabha Election: पाकिस्तान को चूड़ियां पहना देंगे अगर…,बिहार में पड़ोसी देश पर गरजे पीएम मोदी-Indianews
Sheezan Khan ने जेल के दिनों को किया याद, मां को भेजते थे ये चीज -Indianews
How to Apply Driving Licence: लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए करना है ऑनलाइन? ये है आसान तरीका  
Lok Sabha Election: आंध्र प्रदेश के गुंटूर विधायक शिवकुमार ने मतदाता को मारा थप्पड़ फिर व्यक्ति ने किया कुछ ऐसा, देखें वीडियो-Indianews
ADVERTISEMENT