होम / Russia Ukraine War Today Latest Update : यूक्रेन की गोलीबारी में रूस के मेजर जनरल की मौत

Russia Ukraine War Today Latest Update : यूक्रेन की गोलीबारी में रूस के मेजर जनरल की मौत

Vir Singh • LAST UPDATED : March 4, 2022, 9:45 am IST

Russia Ukraine War Today Latest Update

इंडिया न्यूज, कीव:

Russia Ukraine War Today Latest Update यूक्रेन की गोलीबारी में रूसी सेना का मेजर जनरल मारा गया है। हालांकि रूसी सेना की तरफ से अब तक आधिकारिक तौर पर मेजर जनरल के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। रूस की सेना के सूत्रों ने डेली मेल के साथ बातचीत में कहा है कि मेजर जनरल आंद्रेई सुखोवत्स्की को स्नाइपर ने गोली मारी है। उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।

रूस की यूक्रेन के साथ भीषण जंग के बीच सुखोवत्स्की का मारा जाना रूस के बड़ा झटका है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव से लगभग 48 किलोमीटर दूर डटी हैं और इसी दौरान यूक्रेन के स्पेशल आपरेशन के दौरान उसके मेजर जनरल को गोली लगी।

47 वर्ष के थे सुखोवेत्स्की, युक्रेन मीडिया का दावा, रूस के 9000 से ज्यादा और यूक्रेन के 2800 सैनिकों की अब तक मौत

Russia Ukraine War Today Latest Update

सुखोवेत्स्की ने बतौर प्लाटून कमांडर रूसी सेना में ज्वाइन किया था। वह 47 वर्ष के सुखोवेत्स्की एक सैन्य अकादमी से पासआउट थे। वर्तमान में वह रूसी सेंट्रल फोर्स की 41वीं बटालियन में डिप्टी कमांडर थे। बता दें कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से अब तक रूस के 498 से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। रूस रक्षा मंत्रालय ने कल यह पुष्टि की थी। उधर यूक्रेन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूस के 9,000 से ज्यादा सैनिकों अब तक हमलों में मारे जा चुके हैं। इसी के साथ 2800 से ज्यादा यूक्रेन के सैनिकों की अब तक जंग में मौत हुई है।

Also Read : 90 Minutes Of Talks With French President Macron युद्ध रोकने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से 90 मिनट की बातचीत, पुतिन ने रखी यह शर्त

रूसी राष्ट्रपति की यूक्रेन पर कब्जे की योजना : फ्रांसीसी राष्ट्रपति

Russia Ukraine War Today Latest Update
रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर कब्जा करने की पूरी योजना बनाई है। गौरतलब है कि कल फांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। लगभग 90 मिनट चली दोनों नेताओं की बातचीत के फ्रांस के राष्ट्रपति ने यह दावा किया कि पुतिन का यूक्रेन पर कब्जा करने का प्लान है। रूस की सेना ने कीव सहित रूस के कई शहरों को चौतरफा घेराव कर लिया है और वह हमले कर इन शहरों को अपने कब्जे में लेने की फिराक में है।

Also Read : Russia Ukraine Dialogue Update : रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौरे की वार्ता जल्द

Connect With Us : Twitter | Facebook 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT