होम / स्पेस में टुकड़ों में बंट गई रूसी सैटेलाइट, अंतरिक्ष यात्रियों का हाल हुआ बेहाल

स्पेस में टुकड़ों में बंट गई रूसी सैटेलाइट, अंतरिक्ष यात्रियों का हाल हुआ बेहाल

Rajesh kumar • LAST UPDATED : June 28, 2024, 8:00 pm IST

 India News(इंडिया न्यूज),Russian satellite: अंतरिक्ष में रूस का एक उपग्रह नष्ट हो गया, जिससे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के यात्रियों के लिए खतरा बढ़ गया है। अंतरिक्ष में रूसी उपग्रह 100 से अधिक टुकड़ों में टूट गया, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों को करीब एक घंटे तक शरण लेनी पड़ी। अंतरिक्ष में पहले से ही कचरा है, ऐसे में रूस के उपग्रह के नष्ट होने के बाद कचरा और भी बढ़ गया है। जिस रूसी उपग्रह में विस्फोट हुआ, उसे RESURS-P1 कहा जा रहा है।

हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह कैसे टूटा। वहीं, विशेषज्ञों का अनुमान है कि किसी मिसाइल ने इसे निशाना बनाया है। रूस ने इसे 2022 में ही मृत घोषित कर दिया था। अंतरिक्ष मलबे पर नजर रख रहे अमेरिकी अंतरिक्ष कमान ने कहा कि रूसी उपग्रह से किसी अन्य उपग्रह को कोई खतरा नहीं है।

सदन में किया गया राहुल गांधी का माइक बंद! इस बात पर क्या कह गए ओम बिरला?

कब हुई घटना?

अंतरिक्ष कमान ने बताया कि यह घटना माउंटेन टाइम के अनुसार बुधवार को सुबह करीब 10 बजे हुई। नासा के अंतरिक्ष स्टेशन कार्यालय ने बताया कि यह घटना अंतरिक्ष स्टेशन के पास की कक्षा में हुई, जिसके कारण आईएसएस के यात्रियों को करीब एक घंटे तक अपने अंतरिक्ष यान में शरण लेनी पड़ी। इसके अलावा सैटेलाइट का संचालन करने वाली रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और न ही अपने सोशल मीडिया चैनलों पर इस घटना को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है।

रडार में दिख रहे हैं टुकड़े

ट्रैकिंग फर्म ने बताया कि रूसी सैटेलाइट के 100 से ज्यादा टुकड़े अंतरिक्ष में टूटकर गिरे हैं, जो इतने बड़े हैं कि रडार में आसानी से दिख रहे हैं। कंपनी ने कहा कि यह चिंता का विषय बनता जा रहा है। अंतरिक्ष सैटेलाइट नेटवर्क से भरा पड़ा है, जो धरती पर रोजमर्रा की जिंदगी के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिनमें ब्रॉडबैंड इंटरनेट और संचार से लेकर बुनियादी नेविगेशन सेवाएं शामिल हैं।

Air India Bomb Threat: ‘मेरे बैग में बम है…’, चेकिंग के दौरान ऐसा बोला यात्री कि मच गया कोहराम

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT