India News (इंडिया न्यूज़),S Jaishankar: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर अभी जापान के दौरे पर है। जहां टोक्यो में जयशंकर ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिंजो आबे की पत्नी से मुलाकात की। जिसके बाद जयशंकर ने उनकी पत्नी अकी आबे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक निजी पत्र भी सौंपा।
जयशंकर ने शिंजो को किया याद
शिंजो की पत्नी से मुलाकात के बाद एस जयशंकर ने एक्स पर आबे की पत्नी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि, “पीएम शिंजो आबे के निधन के बाद टोक्यो की मेरी पहली यात्रा, उनकी पत्नी श्रीमती अकी आबे से मुलाकात हुई। भारत-जापान संबंधों को आगे बढ़ाने में पीएम शिंजो आबे के अमूल्य योगदान को याद किया।
शिंजो की हुई थी हत्या
शिंजो आबे की 8 जुलाई, 2022 को एक चुनाव प्रचार भाषण के दौरान हत्या कर दी गई थी। आबे को गोली मारने वाले आरोपी, जिसकी पहचान तेत्सुया यामागामी के रूप में हुई, को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर हत्या और बंदूक नियंत्रण कानून का उल्लंघन करने सहित कई अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया। यामागामी के अनुसार, उन्होंने पूर्व प्रधान मंत्री के एक धार्मिक समूह से कथित संबंधों के कारण आबे की हत्या कर दी, जिससे वह नफरत करते थे।
जयशंकर का जापान दौरा
एस जयशंकर, जो 6 से 8 मार्च तक जापान की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं, ने अपने जापानी समकक्ष योको कामिकावा के साथ टोक्यो में 16वें भारत-जापान विदेश मंत्रियों की रणनीतिक वार्ता की सह-अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, दोनों नेता उभरते भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक रुझानों का जवाब देने के लिए द्विपक्षीय संबंध तैयार करने के लिए नए कदमों की आवश्यकता पर सहमत हुए। जयशंकर और कामिकावा ने उभरती प्रौद्योगिकियों सहित विस्तार के कई महत्वाकांक्षी क्षेत्रों पर भी चर्चा की।