Live
Search
Home > देश > सचिन तेंदुलकर ने पहले पीएम मोदी और फिर सोनिया गांधी से क्यों की मुलाकात? सामने आई सबसे बड़ी वजह

सचिन तेंदुलकर ने पहले पीएम मोदी और फिर सोनिया गांधी से क्यों की मुलाकात? सामने आई सबसे बड़ी वजह

Arjun Tendulkar Marriage: सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का निमंत्रण देने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सोनिया गांधी से मुलाकात की.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 10, 2026 20:58:22 IST

Mobile Ads 1x1

Arjun Tendulkar Wedding: दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ आज यानी मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले. जानकारी सामने आ रही है कि मीटिंग के दौरान उन्होंने पीएम मोदी को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में आने का न्योता दिया.

इसके अलावा, ये भी जानकारी सामने आ रही है कि मंगलवार देर शाम सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी ने कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से भी मुलाकात की और न्योता दिया.

सचिन तेंदुलकर ने किया ये पोस्ट

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि हमें पीएम मोदी को अर्जुन और सानिया की शादी में बुलाने का मौका मिला है. उन्होंने नए जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने इस पोस्ट में आगे कहा कि इस युवा जोड़े को आशीर्वाद और अच्छी सलाह देने के लिए मोदी जी का धन्यवाद.



‘सलमाम खान उद्धव ठाकरे से…’, बीजेपी नेता नितेश राणे ने शिवसेना यूबीटी प्रमुख पर कसा तंज; दिया चौंकाने वाला बयान

सोनिया गांधी से भी की मुलाकात

उसी शाम, सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से उनके नई दिल्ली स्थित घर 10 जनपथ पर मिले. सचिन ने सोनिया गांधी को अपने बेटे अर्जुन की शादी में आने का न्योता दिया. सोनिया गांधी से मिलने के बाद सचिन के घर से निकलते हुए एक वीडियो भी सामने आया है.



कब होगी अर्जुन तेंदुलकर की शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च को सानिया चंडोक से शादी करने वाले हैं. मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक एक एंटरप्रेन्योर और क्वालिफाइड वेटेरिनरी टेक्नीशियन हैं. शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है. कपल 5 मार्च को मुंबई में शादी करेगा. शादी में सिर्फ परिवार, दोस्त और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने पिछले साल अगस्त में सगाई की थी. सेरेमनी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.

General Naravane Tweet: राहुल गांधी ने किया कॉपीराइट का उल्लंघन? अपनी पुस्तक पर जनरल मुकुंद नरवणे ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

MORE NEWS

Home > देश > सचिन तेंदुलकर ने पहले पीएम मोदी और फिर सोनिया गांधी से क्यों की मुलाकात? सामने आई सबसे बड़ी वजह

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 10, 2026 20:58:22 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS