Live
Search
Home > देश > Haldiram Wedding: हल्दीराम की शानदार शादी में शाहिद कपूर ने लगाए ठुमके, वेडिंग में दिखा शाही अंदाज

Haldiram Wedding: हल्दीराम की शानदार शादी में शाहिद कपूर ने लगाए ठुमके, वेडिंग में दिखा शाही अंदाज

नागपुर में इस वीकेंड भारत की सबसे शानदार शादियों में से एक शादी हुई. ये शादी थी अरबपति शिवकिशन अग्रवाल के परिवार के एक सदस्य शिवकिशन की. इस शादी को शाही शादी में गिना जा रहा है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 15, 2026 18:55:53 IST

Mobile Ads 1x1

Haldiram Wedding: इस वीकेंड नागपुर में भारत की सबसे शानदार शादियों में से एक शादी हुई. ये शादी अरबपति शिवकिशन अग्रवाल के परिवार के एक सदस्य की थी. जानकारी के लिए बता दें कि अग्रवाल हल्दीराम नागपुर के फाउंडर हैं. इसके कारण इस शानदार वेडिंग सेलिब्रेशन को हल्दीराम वेडिंग भी कहा जा रहा है. ये वेडिंग सोशल मीडिया पर छाई हुई है. सोशल मीडिया पर इस शादी की कई वीडियोज छाई हुई हैं. 

इस शादी के लिए एक बड़े वेडिंग वेन्यू को एक शानदार सेट के साथ एक महल में बदल दिया गया था. इस वेडिंग वेन्यू को ऊंचे-ऊंचे फूलों की सजावट, चमकती बर्फ की मूर्तियों और बड़े-बड़े झूमरों से सजाया गया था. इस शादी में खास बात ये थी कि बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने यहां डांस किया. साथ ही बीजेपी के लीडर भी इस शादी में शामिल हुए थे. 

शाहिद कपूर ने किया डांस

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में शाहिद कपूर को हल्दीराम वेडिंग में डांस करते देखा गया. शाहिद कपूर ने संगीत सेरेमनी में डांस कर सेरेमनी में चार चांद लगा दिए. इस दौरान शानदार आतिशबाजी भी देखने को मिली. कपल ने शादी से पहले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान आठ लेयर वाला वेडिंग केक भी काटा. 

बीजेपी नेता ने शेयर की वीडियो

इस कार्यक्रम में BJP लीडर हंसराज अहीर भी शामिल हुए. उन्होंने वेन्यू से कुछ झलकियां भी शेयर कीं. उन्होंने नए शादीशुदा जोड़े को आशीर्वाद दिया और उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शे.र करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘नागपुर में रहने के दौरान, उन्होंने हल्दीराम ग्रुप के चेयरमैन श्री शिव किशन जी के फैमिली वेडिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया और दूल्हा-दुल्हन को खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं.’

हर्ष ने बताया भयंकर शादी

हर्ष नाम के एक गेस्ट ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए इसे ‘भयंकर शादी’ बताया. उन्होंने वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने नागपुर में ली मेरिडियन के ऊपर आसमान में हो रही आतिशबाजी को दिखाया गया. इस वीडियो  में अनगिनत फूड स्टॉल भी दिखाए गए.

कौन हैं शिवकिशन अग्रवाल?

बता दें कि शिवकिशन अग्रवाल हल्दीराम के फाउंडर परिवार की तीसरी पीढ़ी का हिस्सा हैं. वर्तमान समय में वे नागपुर-बेस्ड ब्रांच को लीड करते हैं. बता दें कि हल्दीराम ब्रांड की जड़ें राजस्थान के बीकानेर में एक छोटी सी दुकान से जुड़ी हैं. इस दुकान को शिवकिशन अग्रवाल के दादा गंगा बिशन अग्रवाल ने शुरू किया था. ये देश के सबसे मशहूर स्नैक्स और कन्फेक्शनरी ब्रांड में से एक है. 

3.3 बिलियन नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो देश के अलग-अलग हिस्सों में चलने वाली दुकानों की तीन ब्रांच हेड हैं. इनमें एक नागपुर में, दूसरा दिल्ली और तीसरी कोलकाता में है. इनमें से एक नागपुर ब्रांच के हेड शिवकिशन अग्रवाल हैं. अप्रैल 2023 में परिवार की दो ब्रांच यानी दिल्ली और नागपुर को मिलाकर हल्दीराम स्नैक्स फ़ूड लिमिटेड नाम से कंपनी बनाई गई. इसकी हिस्सेदारी के कारण अग्रवाल की रियल-टाइम नेट वर्थ 330 करोड़ रुपए है.

MORE NEWS

Home > देश > Haldiram Wedding: हल्दीराम की शानदार शादी में शाहिद कपूर ने लगाए ठुमके, वेडिंग में दिखा शाही अंदाज

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 15, 2026 18:55:53 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS