होम / Haryana के कालका सीट से शक्ति रानी शर्मा ठोकेंगी चुनावी ताल, BJP ने जारी की पहली सूची

Haryana के कालका सीट से शक्ति रानी शर्मा ठोकेंगी चुनावी ताल, BJP ने जारी की पहली सूची

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : September 4, 2024, 9:16 pm IST

Shakti Rani Sharma

India News(इंडिया न्यूज),Shakti Rani Sharma:हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 67 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कालका सीट से शक्ति रानी शर्मा को BJP ने उम्मीदवार बनाया गया है। वह राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की मां हैं। शक्ति रानी शर्मा के पति विनोद शर्मा हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रमुख हैं।

बता दें 2020 में शक्ति रानी शर्मा ने अंबाला नगर निगम चुनाव जीता था, उन्होंने भाजपा की वंदना शर्मा को 8,084 मतों से हराया था और अंबाला शहर की पहली महिला मेयर बनी थीं। बता दें  2014 के विधानसभा चुनाव में अपने पति की जन चेतना पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर कालका से चुनाव लड़ा था।

किसको कहां से टिकट मिला

  • कालका से शक्ति रानी शर्मा
  • लाडवा सीट से सीएम नायब सिंह सैनी
  • अंबाला कैंट से अनिल विज
  • पंचकूला से ज्ञान चंद गुप्ता
  • अंबाला शहर से असील गोयल
  • मुलाना से संतोष सरवन
  • सढौरा से बलवंत सिंह
  • जगाधरी से कंवर पाल गुर्जर
  • यमुनानगर से धनश्याम दास अरोड़ा
  • रादौर से श्याम सिंह राणा
  • शाहबाद से सुभाष कलसाना
  • थानेसर से सुभाष सुधा
  • पेहोवा से सरदार कमलजीत सिंह अजराना
  • गुहला से कुलवंत बाजीगर
  • कलायत से कमलेश ढांडा
  • कैथल से लीला राम गुर्जर
  • नीलोखेड़ी से भगवान दास कबीरपंथी
  • इंद्री से राम कुमार कश्यप
  • करनाल से जगमोहन आनंद
  • घरौंदा से हरविंदर कल्याण
  • पानीपत ग्रामीण से महिलाप ढांडा
  • पानीपत शहर से प्रमोद कुमार विज
  • इसराना से कृष्ण लाल पंवार
  • समालखा से मनमोहन भड़ाना
  • खरखौदा से पवन खरखौदा
  • सोनीपत से निखिल मदान
  • गोहाना से अरविंद शर्मा
  • सफीदों से राम कुमार गौतम
  • जींद से कृष्ण लाल मिड्ढा
  • उचाना कलां से देवेंद्र अत्री
  • टोहाना से देवेंद्र सिंह बबली
  • फतेहाबाद से डूडा राम बिश्नोई
  • रतिया से सुनीता दुग्गल
  • कालांवाजी से राजिंदर देशुजोधा
  • रनिया से शीशसाल कंबोज
  • आदमपुर से भव्य बिश्नोई
  • उकलाना से अनूप धानक
  • नारनौंद के कैप्टन अभिमन्यू
  • हांसी से विनोद भयाना
  • बरवाला से रणबीर गंगवा
  • हिसार से कमल गुप्ता
  • नलवा से रणधीर पनिहार
  • लोहारू से जेपी दलाल
  • बधरा से उमेद पातुवास
  • दाददी से सुनील सांगवान
  • भिवानी से धनश्याम सर्राफ
  • तोशाम से श्रुति चौधरी
  • बवानी खेड़ा से कपूर वाल्मीकि
  • मेहम से दीपक हुडा
  • गढ़ी सांपला किलोई से मंजू हुडा
  • कलानौर से रेनू डाबल
  • बहादुरगढ़ से दिनेश कौशिक
  • बादली से ओपी धनखड़
  • झज्जर से कप्तान बिरधाना
  • बेरी से संजय कबलाना
  • अटेली से आरती सिंह राव
  • नांगल चौधरी से अभय सिंह यादव
  • कोसली अनिल दहिना
  • रेवाड़ी से लक्ष्मण सिंह यादव
  • बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह
  • गुडगांव  से मुकेश शर्मा
  • सोहना से तेजपाल तंवर
  • पलवल से गौरव गौतम
  • पृथला से टेक चंद शर्मा
  • बल्लभगढ़ से मूल चंद शर्मा
  • फरीदाबाद से विपुण गोयल
  • तिगांव से राजेश नागर

जम्मू में पूर्वांचल के लोगों ने भरी हुंकार, AIIMS दिव्यांग फेडरेशन के अध्यक्ष ने की मनोज सिन्हा से मुलाकात

UP Hapur Accident: यूपी के हापुड़ में दर्दनाक हादसा! दो दोस्त की मौके पर मौत

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
ADVERTISEMENT