India News (इंडिया न्यूज), Shiv Sena party: शिव सेना पार्टी के पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के बेटे अभिषेक घोषालकर को आज (गुरुवार) मुंबई में गोलीबारी की घटना में गोली मार दी गई। घोसालकर को दहिसर क्षेत्र के करुणा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्की मौत हो गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक कुल तीन गोलियां चलीं है।
भूमि विवाद का मामला
वहीं गोलीबारी आपसी विवाद के कारण हमला किया गया। घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। यह घटना महाराष्ट्र के उल्हासनगर में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ द्वारा कथित तौर पर शिवसेना नेता (शिंदे गुट) महेश गायकवाड़ को गोली मारने के कुछ दिनों बाद सामने आई है। उल्हासनगर की मजिस्ट्रेट अदालत ने गणपत गायकवाड़ को 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भूमि विवाद को लेकर हुई।
Also Read:
- Gokulpuri metro station: दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का हिस्सा गिरा
- Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, जानें वजह